October 6, 2026

क्लब फुट ग्रसित 02 बच्चों को इलाज के लिए भेजा गया भागलपुर।

Read Time:1 Minute, 37 Second

कटिहार (प्रवीण कुमार)

जन्म के बाद से ही नवजात शिशु का एक पैर अंदर और नीचे की ओर मुड़े होने पर ऐसे बच्चे को चिकित्सकीय भाषा में क्लब फुट से ग्रसित माना जाता है। ऐसे बच्चे बचपन से ही चलने फिरने में असमर्थ होते हैं। क्लब फुट जिसे टैलिप्स भी कहा जाता है एक जन्मजात बीमारी है जिसमें बच्चे का पैर अंदर और नीचे की ओर मुड़ा हुआ होता है। ऐसे बीमारी से ग्रसित बच्चों का बचपन में ही आवश्यक इलाज नहीं कराया गया तो संबंधित बच्चा विकलांग ग्रसित हो सकता है। स्वास्थ्य केंद्रों में क्लब फुट ग्रसित बच्चों का आवश्यक इलाज संभव है। कटिहार जिले के 02 क्लब फुट ग्रसित की पहचान करते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) अंतर्गत विशेष इलाज के लिए जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, भागलपुर भेजा गया है। भागलपुर में बच्चों को आवश्यक इलाज और चिकित्सकीय सहायता निःशुक्ल उपलब्ध कराई जाएगी जिससे कि दोनों बच्चा सामान्य बच्चों की तरह चलने फिरने में समर्थ हो सकता है।

Previous post रेलवे पिट लाइन में साफ सफाई कर्मीयों के पक्ष में उतरे माले बिधायक।
Next post पंचायत समिति की बैठक में मिट्टी कटाव तथा आंगनबाड़ी केंद्र में अनियमितता पर उठा सवाल।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial