कटिहार में थाना पर उपद्रव मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार, छीना गया हथियार बरामद
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कटिहार जिले के फलका थाना क्षेत्र में 04 अप्रैल 2026 को हुई घटना के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।घटना के संबंध में बताया जाता है कि कुछ लोगों द्वारा सड़क जाम कर प्रदर्शन किया गया और फलका थाना पर उपद्रव किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने और लोगों को शांत कराने का प्रयास कर रही थी।इसी दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार किया तथा सरकारी हथियार छीनने का प्रयास किया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छीना गया हथियार सुरक्षित रूप से बरामद कर लिया।सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर प्राथमिकी दर्ज की गई। इस मामले में मुख्य आरोपी दिवाकर कुमार यादव उर्फ दिवो यादव (साकिन- लक्ष्मीपुर लोहजर, थाना फलका, जिला कटिहार) सहित कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार अन्य आरोपियों में मोनू यादव (जिला पूर्णिया), प्रभात कुमार (जिला पूर्णिया), रौशन कुमार (जिला पूर्णिया) एवं अभिमन्यु कुमार (जिला पूर्णिया) शामिल हैं।पुलिस के अनुसार, घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान सीसीटीवी के माध्यम से की जा रही है और उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।कटिहार पुलिस ने आम लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
More Stories
10+2 उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बैंदा के प्रधानाध्यापक ने विधायक से इंटरमिडिएट में सीट बढ़ाने की मांग किया
प्रवीण कुमार (कटिहार) कटिहार जिले के कदवा प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित 10+2 उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बैंदा में इंटरमीडिएट की नामांकन...
उत्क्रमित मध्य विद्यालय कांता मुरादपुर में समारोह आयोजित कर उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को वितरण किया प्रगति पत्र
प्रवीण कुमार (कटिहार) कटिहार जिले के कदवा प्रखंड अंतर्गत भोगांव पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कांता मुरादपुर विद्यालय में एक...
अवैध मिट्टी लोड ट्रैक्टर जब्त, पुलिस कर रही कार्रवाई
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत जरलाही पंचायत के मधेली गांव स्थित 12 नंबर ठोकर के पास पुलिस ने...
10+2 आर.एन.डी.भी. उच्च विद्यालय में विद्यालय प्रबंध समिति का पुनर्गठन किया गया-स्थानीय विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी प्रबंध समिति के पदेन अध्यक्ष
प्रवीण कुमार,कदवा (कटिहार)। प्रखंड के सनौली स्थित 10+2 आर.एन.डी.भी. उच्च विद्यालय में विद्यालय प्रबंध समिति का पुनर्गठन किया गया। बैठक...
आनंदी मध्य विद्यालय कदवा में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष बैठक आयोजित -6 अप्रैल से विद्यालय का संचालन 6:30 से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित किया जाएगा : शोभा देवी
प्रवीण कुमार, कदवा (कटिहार) आनंदी मध्य विद्यालय कदवा में प्रधानाध्यापिका शोभा देवी ने विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ विशेष बैठक...
विभिन्न मांगों को लेकर नागरिक संघर्ष समिति का मनिहारी अनुमंडल कार्यालय पर धरना
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी में विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर नागरिक संघर्ष समिति ने शनिवार को अनुमंडल कार्यालय के समक्ष...
