April 6, 2026

ए.पी.सी.आर कटिहार इकाई का कंसल्टिंग बैठक हुई आयोजित ।

Read Time:1 Minute, 40 Second

उमर मुर्शीद (कटिहार)

एपीसीआर का एक बैठक मिर्चाईबारी ऑफिसर कॉलोनी में आयोजित की गई। इस अवसर पर APCR के केंद्र प्रभारी एडवोकेट मुबशशिर शामिल थे। कार्यक्रम के संचालक एडवोकेट नवाज़ अख्तर (ज़िला अध्यक्ष APCR, कटिहार) ने संक्षिप्त में एपीसीआर का परिचय कराया। जिसके बाद एडवोकेट सैफुल इस्लाम ने बताया कि मजलूमों, गरीब, बेसहारों दबे और कुचलों की आवाज बनकर इंसाफ दिलाना ही हमारा मकसद है। हमारा संगठन फैक्ट फाइंडिंग का काम करती है। संप्रदायिक हिंसा,मोब लिंचिंग में कानूनी लड़ाई लड़ती है। इसका काम सभी धर्म और संप्रदायक के लिए है। वहां मौजूद लोगों ने एपीसीआर के कामों की प्रशंसा की और कंधे से कंधा मिलाकर काम करने का जज्बा जाहिर किया।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से कमरुल हसन अध्यक्ष जमाते इस्लामी हिंद, कटिहार), अयूब अंसारी, सिराजुद्दीन, नदीम मुर्शीद, महफूज हाशमी, एडवोकेट सत्यनारायण यादव, एडवोकेट मसूद रिजवी, एडवोकेट मो0 इसरुल, मोहम्मद निजाम अख्तर, मनव्वर आजाद, एडवोकेट मनव्वर इस्लाम उर्फ़ सोनू, एडवोकेट सद्दाम हुसैन आदि शामिल थे।

Previous post चाकू मारकर अधेड़ को किया घायल किया, इलाज के दौरान मौत ।
Next post सरकार द्वारा अनुदानित धान का बीज का हुआ वितरण ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial