उ० प्र० मजदूरी करने गए दो मजदूरों की मौत,शव पहुंचते घर में छाया मातम।
श्रवण शर्मा (कोढ़ा)
8 दिन पहले रोजी रोटी के जुगाड़ करने पैसे कमाने को लेकर उत्तर प्रदेश गए 2 लोगों की मौत हो गई । घटना के बारे में बताया जाता है कोढ़ा प्रखंड के दिघरी पंचायत अंतर्गत हरिहरपुर गांव के 2 मजदूर गांव के ही किसी एजेंट के द्वारा दादन पर उत्तर प्रदेश रोजी रोटी की तलाश में गए थे। उन्हें क्या पता था कि उत्तर प्रदेश जिंदा गए हैं परंतु लाश के रूप में लौट कर वापस आएंगे। जबसे इस घटना की जानकारी परिजनों को मिली है परिवार में मातम छाया हुआ है सभी परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक का नाम 41 वर्षीय भगलू उराव और 38 वर्षीय नाटे लाल उरांव है। दोनों रिश्ते में समधी बताया जा रहा है दोनों मृतक को तीन तीन बच्चे है। दिघरी पंचायत के पूर्व मुखिया बालमुकुंद उराव ने बताया कि इस क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या में मजदूर परदेश कमाने हेतु पलायन करते हैं और अक्सर उनके साथ कोई न कोई दुर्घटना होती रहती है। ऐसे में सरकार से विनम्र निवेदन है कि कोई स्थाई रोजगार बिहार में भी खोला जाए ताकि मजदूरों का पलायन कम हो सके। घटना की जानकारी मिलते हैं आसपास के ग्रामीण मृतक के परिवार को सांत्वना देने उनके घर पहुंच रहे हैं।
More Stories
10+2 उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बैंदा के प्रधानाध्यापक ने विधायक से इंटरमिडिएट में सीट बढ़ाने की मांग किया
प्रवीण कुमार (कटिहार) कटिहार जिले के कदवा प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित 10+2 उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बैंदा में इंटरमीडिएट की नामांकन...
उत्क्रमित मध्य विद्यालय कांता मुरादपुर में समारोह आयोजित कर उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को वितरण किया प्रगति पत्र
प्रवीण कुमार (कटिहार) कटिहार जिले के कदवा प्रखंड अंतर्गत भोगांव पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कांता मुरादपुर विद्यालय में एक...
अवैध मिट्टी लोड ट्रैक्टर जब्त, पुलिस कर रही कार्रवाई
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत जरलाही पंचायत के मधेली गांव स्थित 12 नंबर ठोकर के पास पुलिस ने...
कटिहार में थाना पर उपद्रव मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार, छीना गया हथियार बरामद
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कटिहार जिले के फलका थाना क्षेत्र में 04 अप्रैल 2026 को हुई घटना के मामले में पुलिस...
10+2 आर.एन.डी.भी. उच्च विद्यालय में विद्यालय प्रबंध समिति का पुनर्गठन किया गया-स्थानीय विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी प्रबंध समिति के पदेन अध्यक्ष
प्रवीण कुमार,कदवा (कटिहार)। प्रखंड के सनौली स्थित 10+2 आर.एन.डी.भी. उच्च विद्यालय में विद्यालय प्रबंध समिति का पुनर्गठन किया गया। बैठक...
आनंदी मध्य विद्यालय कदवा में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष बैठक आयोजित -6 अप्रैल से विद्यालय का संचालन 6:30 से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित किया जाएगा : शोभा देवी
प्रवीण कुमार, कदवा (कटिहार) आनंदी मध्य विद्यालय कदवा में प्रधानाध्यापिका शोभा देवी ने विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ विशेष बैठक...
