April 6, 2026

न्याय आपके द्वार के तहत लोगों को किया गया जागरूक।

Read Time:2 Minute, 4 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

मनिहारी प्रखंड मुख्यालय के सभागार में “न्यायालय आपके द्वार” कार्यक्रम को लेकर जनमानस को जागरूक किया गया। पटना हाई कोर्ट लोक अदालत के माध्यम से लंबित मामलों का निपटारा करती है। इसी कड़ी में पीओ सेवानिवृत्त फैमिली जज बलराम सिंह ने लोगों को चलंत लोक अदालत द्वारा लोगों को जागरूक किया। बताया कि लोक अदालत को धरातल पर लाने की योजना बनाकर ऐसे वंचित लोगों के लंबित मामलों का निपटारा कराना है। बताया कि किसी भी मामले में लोक अदालत निशुल्क सुनवाई करती है और इसमें किसी भी पक्ष की जीत और हार नहीं होती और ना ही अन्य जगहों पर इसके विपक्ष में अपील किया जा सकता है।इसमें बाल अधिकार, बुजुर्गों का अधिकार, महिला उत्पीड़न, बाल विवाह, प्राकृतिक आपदा, बैंकिंग ,बीमा सहित अन्य कई मामलों का त्वरित निपटारा दो पक्षों में समझौता कराकर किया जाता है।इस अवसर पर लोक अदालत के मेंबर शिव सागर शर्मा, मेंबर सोशल वर्कर डॉक्टर रघुवंश, पेशकार लोक अदालत विजय झा, पीएलबी अमर कुमार, मनिहारी बी डियो रणधीर कुमार, मनचाही बीडियो मंजू कुमारी, अमदाबाद प्रभारी बी डियो प्रशांत कुमार, अंचल पदाधिकारी अमदाबाद अनील कुमार संतोषी, राजस्व पदाधिकारी विवेक आनंद, मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना सिंह, सुभाष मंडल, मनोज ऋषि, मोहम्मद अनवर आलम सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Previous post मनिहारी गंगा तट पर योग दिवस पर योग शिविर का हुआ आयोजन।
Next post स्वच्छता अभियान के तहत कचरा के रखाव को लेकर बाल्टी का हुआ वितरण ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial