स्वच्छता अभियान के तहत कचरा के रखाव को लेकर बाल्टी का हुआ वितरण ।
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड के रामपुर पंचायत अंतर्गत हथियादियरा अंसारी टोला वार्ड संख्या 04 व 05 में बुधवार को लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान एवं स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज-2 के तहत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के सफल क्रियान्वयन को लेकर 400 परिवारों के बीच करीब 1600 हरा व नीला रंग का बाल्टी का वितरण किया गया। वितरण का शुभारंभ उक्त वार्ड में मुखिया रानी देवी की अगुवाई में वितरण किया गया। इस मौके पर वार्ड सदस्य अब्दुल्ला, अनील कुमार महतो, कृत्यानन्द महतों आदि थे। वितरण के संबंध में मुखिया रानी देवी ने कहा कि सूखे कचरे को नीला और गीले कचरे को हरा बाल्टी में रखना है। सभी घरों से कचरा का उठाव किया जाएगा। इसके लिए वार्ड में दो स्वच्छता कर्मियों की नियुक्ति की गई है। कहा कि स्वच्छ रहने व अपने घरों को साफ सुथरा रखने के लिए कचरा दान करना है। इसके लिए सरकार दो बाल्टी उपलब्ध कराई है। बताया शहर के जैसे अब गांव में भी कचरे का उठाव किया जाना है। जिसके लिए सरकार की ओर से आप लोगों को दो-दो बाल्टी दिया जा रहा है। कहा कि स्वच्छ गांव समृद्ध बिहार के निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति हेतु लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के सफल क्रियान्वयन को लेकर एक राशन कार्ड धारी के बिच दो बाल्टी का वितरण किया गया। जिसमें लगभग 1600 बाल्टी का वितरण ग्रामीणों के बीच किया गया। ग्रामीण बाल्टी में ठोस एवं तरल कचरा रखेंगे, मौके पर प्रतिनियुक्त स्वच्छाग्रही ई रिक्शा के माध्यम से प्रतिदिन डोर टू डोर पहुंचकर कचरा का उठाव करते हुए कचरा को कचरा घर में डालेंगे। साथ ही उस कचरा से वर्मी कंपोस्ट खाद तैयार किया जाएगा। जिससे खेतों की उर्वरा शक्ति बढ़ाने में मदद मिलेगी। इस मौके पर वार्ड के महिला व पुरुष लाभार्थीगण मौजूद रहीं।
