April 6, 2026

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर डीआरएम ने किया योगाभ्यास ।

Read Time:1 Minute, 21 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कटिहार रेलवे मैदान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर कटिहार रेल मंडल के रेलवे अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा बुधवार को भव्य एवं व्यापक आयोजन किया गया। सीनियर डीपीओ अतुल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में कर्मचारी कल्याण निधि कार्मिक शाखा द्वारा इस कार्यक्रम को आयोजित किया गया।जिसमें डीआरएम कर्नल शुभेंदु कुमार चौधूरी मुख्य अतिथि थे । जिनको सीनियर डीपीओ अतुल कुमार मिश्रा द्वारा बुके प्रदान करते हुए शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।आयोजित कार्यक्रम में लगभग 1000 से अधिक रेल के अधिकारी, कर्मचारी ,मान्यता प्राप्त यूनियन के पदाधिकारी, महिला कल्याण संगठन के अध्यक्षा सहित अन्य रेल पदाधिकारीगण ने आयोजित योगा कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

Previous post बीमारियों से बचने के लिए नियमित करें योगाभ्यास – पायल रॉय
Next post मिस्टर पैसिफिक यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का मान बढाया नील आर्यन ठाकुर
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial