April 5, 2026

वैठक आयोजित कर आशा कर्मियों को दी गई सर्वेक्षण की जानकारी ।

Read Time:2 Minute, 30 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को आशा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक धनंजय कुमार ने की। बैठक में आशा कार्यकर्ताओं को विभिन्न कार्यक्रमों में गुनवात्मक सुधार लाने हेतु निदेशित किया गया। इसके साथ ही लक्ष्य के प्राप्ति के लिए कार्य में तेजी लाने की सलाह दी गई। आशा कार्यकर्ताओं को सीबैक फॉर्म, सर्वे ड्यू लिस्ट व अन्य निर्धारित कार्यों को ससमय पूरा करने हेतु निर्देश दिया गया। मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक धनंजय कुमार ने बताया कि आशा कार्यकर्ताओं की बैठक कर स्वास्थ्य विभाग तहत चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की जा रही है। साथ ही स्वास्थ्य योजनाओं को धरातल पर बेहतर तरीके से कैसे लाया जाए इस पर विचार विमर्श किया जा रहा है। साथ ही क्षेत्रों में चल रहे सघन दस्त पखवाड़ा के तहत जिंक ओआरएस का पैकेट आदि डोर टू डोर वितरण कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। बताया 11 जूलाई से परिवार नियोजन पखवाड़ा शुरू होगा जिसमें सभी लाभार्थियों को बंध्याकरण व नसबंदी कराने के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया गया। क्षेत्रों में चल रहे नियमित टीकाकरण सहित सभी कार्यों मैं तेजी लाने का निर्देश दिया गया। साथ ही स्वास्थ्य विभाग तहत चलाए जा रहे सभी योजनाओं को धरातल पर सुचारू रूप से उतारने पर चर्चा की गई। बताया क्षेत्रों में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य लाभ मिले इसको लेकर कार्य करने की जरूरत है। इस अवसर पर बीसीएम संगीता कुमारी व प्रखंड कई आशा कर्मी मौजूद थे।

Previous post विधान पार्षद ने मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत किया जनसंपर्क
Next post आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषाहार का किया वितरण ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial