प्रखंड के 5 पंचायतों में किया गया सोशल ऑडिट ।
संजय कुमार (कोढ़ा)
कोढ़ा प्रखंड के 5 पंचायतों में वरीय अधिकारी के देखरेख में सोशल ऑडिट का कार्य किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से बावनगंज, महेशपुर ,बहरखाल ,बासगाढा, भटवारा के पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों से संबंधित 4 योजनाओं में से मनरेगा, जनवितरण प्रणाली, लोहिया स्वक्ष बिहार अभियान, प्रधानमंत्री आवास योजना में हुए कार्यों का सोशल ऑडिट का कार्य किया गया। टीम लीडर मोहम्मद अकबर ने बताया गया कि यह सोशल ऑडिट का कार्य दिनांक 19 जून से आरंभ होकर 23 जून तक चला एवं 24 जून को जनसुनवाई का कार्य संपन्न हुआ । वहीं जनसुनवाई में मनरेगा मजदूर को सर्वसम्मति से अध्यक्ष के रूप चयनित किया गया। जनसुनवाई के दौरान पंचायत की मुखिया प्रितम देवी, मुखिया प्रतिनिधि विजय सिंह कुशवाहा, मुखिया सुनैना देवी , बलराम मोहली , पंचायत राज बासगाढ़ा उप मुखिया मधु सिंह, उप मुखिया प्रतिनिधि पंचायत राज महेशपुर मोहम्मद मिशाल के अलावे जन वितरण प्रणाली के दुकानदार, पीआरएस स्वक्षता ग्राही एवं पंचायतों के वार्ड सदस्य एवं सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
More Stories
10+2 आर.एन.डी.भी. उच्च विद्यालय में विद्यालय प्रबंध समिति का पुनर्गठन किया गया-स्थानीय विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी प्रबंध समिति के पदेन अध्यक्ष
प्रवीण कुमार,कदवा (कटिहार)। प्रखंड के सनौली स्थित 10+2 आर.एन.डी.भी. उच्च विद्यालय में विद्यालय प्रबंध समिति का पुनर्गठन किया गया। बैठक...
आनंदी मध्य विद्यालय कदवा में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष बैठक आयोजित -6 अप्रैल से विद्यालय का संचालन 6:30 से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित किया जाएगा : शोभा देवी
प्रवीण कुमार, कदवा (कटिहार) आनंदी मध्य विद्यालय कदवा में प्रधानाध्यापिका शोभा देवी ने विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ विशेष बैठक...
विभिन्न मांगों को लेकर नागरिक संघर्ष समिति का मनिहारी अनुमंडल कार्यालय पर धरना
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी में विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर नागरिक संघर्ष समिति ने शनिवार को अनुमंडल कार्यालय के समक्ष...
नाव परिचालन बंद होने से यात्री बेहाल, परवाना मिलने के बाद ही होगी सेवा बहाल
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी गंगाघाट पर नाव परिचालन बंद रहने से पार उतरने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का...
माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय पथरवार में सम्मान समारोह आयोजित
(प्रवीण कुमार|कटिहार) माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय पथरवार में शनिवार को प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित...
12 लीटर देसी महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 12 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक शराब तस्कर को...
