April 5, 2026

एयर फोर्स में फ्लाइंग ऑफिसर बनकर क्षेत्र का मान बढ़ाया ।

Read Time:1 Minute, 37 Second

संजय कुमार (कोढ़ा)

कटिहार जिला अंतर्गत कोढ़ा प्रखंड के मूसापुर निवासी शैलेंद्र कुमार का पुत्र यश कुमार ने बिहार सहित पूरे भारत देश अपना एवं अपने जिला का नाम रोशन किया।एयर 78 एयर फोर्स में फ्लाइंग ऑफिसर बनते ही लोगों की भीड़ बधाई देने के लिए घर पर जुटना प्रारंभ हो गया। वहीं यश एल& टी आई इंजीनियर के पद पर कार्य कर रहा था । उनके एयर फोर्स में फ्लाइंग ऑफिसर के पद पद पर उत्तीर्ण होने की खबर मिलते ही पूरे मूसापुर पंचायत सहित कोढ़ा प्रखंड में खुशियों की लहर दौड़ पड़ी । लोग दूरभाष पर यश को एवं उनके परिवार को शुभकामनाएं देने लगे और गांव के लोगों यश के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं वहीं यश ने दूरभाष पर इस सफलता का श्रेय अपनी मां आशा ज्योति एवं अपने पिता को तथा गुरु को बताया। इनके सफलता के बदौलत एक बार फिर कुशवाहा समाज का नाम कटिहार ही नहीं पूरे बिहार में गौरवान्वित हो रहा है। यश के पिता शैलेंद्र कुमार भी सेना में देश सेवा कर चुके हैं। आज पुत्र की इस कामयाबी को देखकर फूले नहीं समा रहे हैं।

Previous post दिलीप सिंह की निधन से भाजपा परिवार में शोक कि लहर ।
Next post बलिदान दिवस के रूप में मनाई गई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial