April 5, 2026

मोदी सरकार में समाज के हर तबका जुड़ा विकास की मुख्यधारा से— प्रदेश उपाध्यक्ष

Read Time:1 Minute, 58 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवनारायण महतो के कटिहार आगमन पर पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ताओ के साथ जनसंपर्क अभियान कर केंद्र सरकार की 9 साल की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने का काम किया। इस उपलक्ष में बरारी विधानसभा क्षेत्र के मजबूत नेता एवं सेमापुर के लोकप्रिय जिला परिषद सदस्य प्रियंका देवी और उनके पति मनोज उर्फ बहादुर सिंह को भाजपा में प्रदेश उपाध्यक्ष शिवनारायण महतो ने शामिल किया। जिला परिषद सदस्य प्रियंका देवी और उनके पति मनोज बहादुर सिंह ने केंद्र सरकार और नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता को देखते हुए भाजपा में शामिल होकर विश्व की सबसे बड़ी पार्टी में शामिल हुए। इस अवसर पर उपस्थित जिला अध्यक्ष भाजपा मनोज राय, विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल, लोकसभा प्रभारी प्रफुल्ल रंजन वर्मा,जिला महामंत्री वीरेंद्र यादव , सौरभ कुमार मालाकार, जिला उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश गुड्डू, राघवेंद्र सिंह,अमन निषाद, संतोष भगत, जयप्रकाश यादव ,शांति जयसवाल, धर्मेंद्र सिंह, विशाल गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रियंका देवी और उनके पति मनोज बहादुर सिंह को भाजपा में शामिल होने के लिए बधाई हो शुभकामना दिया।

Previous post जनसंपर्क के दौरान विधान पार्षद पहुंचे अहमदाबाद ।
Next post पीसीसी सड़क के शुभारंभ से ग्रामीणों में खुशी का माहौल।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial