April 5, 2026

डॉक्टर अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर राजद ने सौंपा ज्ञापन।

Read Time:1 Minute, 30 Second

अशोक यादव (डडंखोरा)

डंडखोरा राजद के युवा प्रखंड अध्यक्ष करण कुमार यादव के नेतृत्व में राजद के कार्यकर्ताओं ने जिला पदाधिकारी , अनुमंडल पदाधिकारी सहित अंचल पदाधिकारी डंडखोरा को ज्ञापन सौंपकर प्रखंड के थाना चौक पीर मजार के समीप डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने के लिए एनओसी की मांग की गई है।युवा प्रखंड अध्यक्ष करण कुमार यादव ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में किसी भी चौक चौराहा व सरकारी संस्थाओं के आसपस देश के महापुरुषों का प्रतिमा नहीं लगाई गई है जबकि इतने बड़े क्षेत्रों में महापुरुषों की प्रतिमा होना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शोषित और पिछड़ों दलितों गरीबों मजदूरों के मसीहा डॉ आंबेडकर की प्रतिमा राजद परिवार की ओर से लगाई जाएगी। इस मौके पर गौतम कुमार दास ,भुवन ठाकुर ,श्याम राय मुन्ना कुमार ,संजय कुमार राय ,अरविंद कुमार राय सूरज ठाकुर ,अनुराग राज सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे ।

Previous post वार्ड नंबर 35 में नाला का हुआ शिलान्यास
Next post विधायक ने द्वीप प्रज्वलित कर प्राथमिक विद्यालय का किया उद्घाटन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial