April 5, 2026

महापौर ने 3 करोड़ 73 लाख रुपए की कई योजनाओं का किया शिलान्यास व उद्घाटन

Read Time:4 Minute, 43 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

नगर निगम की महापौर उषा देवी अग्रवाल के द्वारा कटिहार नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में लगभग 3 करोड़ 73लाख की राशि से सड़क,नाला एवं शौचालय का किया गया शिलान्यास एवं उद्घाटन किया गया।उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में विधान पार्षद अशोक अग्रवाल, उप मेयर मंजूर खान एवं स्थानीय निगम पार्षद कैलाश शर्मा, प्रमोद महतो, जिम्मी प्रकाश, संतोष देवी, मनीष घोष, रेखा देवी, मुनीलाल उराऊ, आलोक वर्मा, एवं अन्य पार्षद एवं कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।वार्ड नंबर 25 स्थित अंबेडकर कॉलोनी मैं सार्वजनिक शौचालय निर्माण कार्य 2500000 रुपये, वार्ड नंबर 25 स्थित मनोरमा बिहार में डीएस कॉलेज मुख्य सड़क से डॉक्टर सुरेश कुमार के घर होते हुए पुणे डीएस कॉलेज मुख्य सड़क तक पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य 1591700 रुपये,वार्ड नंबर 35 स्थित फुलवारी में मीरा देवी के घर से सोनेनाल साह के घर तक पेवर ब्लॉक एवं नाला का निर्माण कार्य 1353939 रुपये,वार्ड नंबर 34 स्थित बरा बाजार चालीसा हाट में सार्वजनिक शौचालय निर्माण कार्य 2500000 रुपये,वार्ड नंबर 33 स्थित दीपक शर्मा के घर से विजय सिंघानिया के घर तक नाला मरम्मत एवं ढक्कन निर्माण कार्य 1542367रुपये,वार्ड नंबर 5 स्थित नरेश यादव के घर से राजू जोशी के घर तक पथ में पीसीसी सड़क निर्माण एवं नाला मरम्मति कार्य 963222 रुपये,वार्ड नंबर 5 स्थित आईटीआई चौक से हरी शंकर नायक चौक के बीच सार्वजनिक शौचालय निर्माण कार्य 2500000 रुपये,वार्ड नंबर 6 स्थित चमरिया कॉलेज के निकट बृजराज झा के घर के सामने से लेकर अजय मुर्मू के घर तक मिट्टी भराई एवं ईट सोलिंग निर्माण कार्य 1100061 रुपये,वार्ड नंबर 1 स्थित कैलाशम चंद्र मंडल के घर से चंदन झा के घर तक मिटटी भराई एवं ईट सोलिंग निर्माण कार्य 1763221 रुपये,वार्ड नंबर 5 स्थित विकास भवन के समीप सार्वजनिक शौचालय निर्माण कार्य 2500000 रुपये की राशि से सभी सड़को,नालो एवं शौचालय निर्माण कार्य का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया गया।महापौर उषा देवी अग्रवाल ने बताया कि शहर के किसी भी सड़कों को अपने कार्यकाल पूरा करने से पहले तक बना कर शहर वासियों के लिए सौंप दी जाएगी ताकि लोगों को आवागमन में किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़े।विधान पार्षद अशोक अग्रवाल ने बताया कि शहरवासियों की प्रमुख समस्याओं में से एक शौचालय की समस्या थी अब जाकर शहर वासियों को बाजार के प्रमुख चौराहों पर शौचालय की समस्याओं का निराकरण मिलेगा और महिलाओं को मार्केट करने दौरान शौचालय की समस्याओं से निराकरण मिलेगा।उपमहापौर मंजूर खान ने बताया कि इन सारी सड़कों एवं शौचालय के निर्माण से शहर की रौनक बढ़ेगी और शहर के लोगों को अब किसी भी प्रकार की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।बताते चलें कि जब से महापौर उषा देवी अग्रवाल महापौर बनी है तब से लगातार शहर में विकास का कार्य दिख रहा है और शहरवासियों से जुड़ी समस्याओं का निराकरण करने के लिए लगातार प्रयास रत्न है।

Previous post रेल एसपी ने नवनिर्मित थाना भवन का किया उद्घाटन
Next post दहेज उत्पीड़न मामले में एक गिरफ्तार, पुलिस अनुसंधान जारी ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial