April 5, 2026

सड़क हादसे में खलासी की मौत,ट्रक ड्राइवर घायल ।

Read Time:1 Minute, 43 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

मनिहारी कटिहार मुख्य पथ पर रसूलपुर चौक पर देर रात सड़क हादसे में खलासी की मौत हो गई। ट्रक चालक घायल हो गया । ग्रामीणों व पुलिस के सहयोग से ट्रक में फसे खलासी को बाहर निकाला गया। मृतक खलासी गुलाम मुस्तफा शेख ( 18)वर्ष, झारखंड के बड़हरवा का रहने वाला बताया गया है। दुर्घटना के समय मौके पर मौजूद अखलाक हुसैन, महबूब खान, मो आजाद के अनुसार, ट्रक तेज गति से मनिहारी से बालू लेकर कटिहार की ओर जा रहा रही थी। दूसरे वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में चालक ने नियंत्रण खो दिया जिससे रसुलपुर के पास खड़ी ट्रक से जा टकराया । ग्रामीणों व पुलिस के सहयोग से ट्रक में फसे जख्मी चालक को काफी मसक्कत के बाद बाहर निकाला गया। घायल ट्रक चालक को इलाज के लिए कटिहार मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। ड्राइवर की हालत गंभीर बताई जा रही है । देर रात घटी इस घटना के बाद मनिहरी थाना के अपर थानाध्यक्ष विपिन कुमार, पुअनि गौतम कुमार, विनय मांझी, उमेश चंद्र पांडेय मौके पर पहुंकर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक के खलासी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है ।

Previous post दहेज उत्पीड़न मामले में एक गिरफ्तार, पुलिस अनुसंधान जारी ।
Next post युवक का शव मिलने से फैली सनसनी परिजनों ने लगाया ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial