युवक का शव मिलने से फैली सनसनी परिजनों ने लगाया ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप ।
संजय कुमार (कोढ़ा)
कोढ़ा थाना क्षेत्र के विषहरिया पंचायत अंतर्गत शिशिया ग्राम में 25 वर्षीय युवक का मौत हो गया। घटना के विषय में मृतक के मामा शरीफगंज निवासी ने बताया कि हम मंडी जाने हेतु तैयार थे इसी बीच मेरा छोटे भाई का फोन आया जिससे कि घटना का मुझे जानकारी मिली। मृतक के मामा ने आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे भगीना के शादी के विषय में हमें मालूम नहीं था मुझे अचानक पता चला कि वह शादीशुदा है । उनकी पत्नी सुनीता देवी है । मृतक चालक का कार्य करता था। मैंने पूर्व में ही मना किया था कि यह लड़की ठीक नहीं है। वही ग्रामीणों का कहना था कि मृतक अभिमन्यु की पत्नी की पूर्व में कई शादियां अन्य लड़कों से हो चुकी थी ।तब जाकर मृतक अभिमन्यु कुमार से शादी की बात होने की बताई गई। बुधवार की सुबह मृतक अभिमन्यु कुमार का शव शिशिया के नहर पुल के पास से बरामद की गई। जिसको लेकर पुलिस को सूचना दी गई सूचना मिलते ही कोढ़ा पुलिस की टीम घटनास्थल पर दल बल के साथ पहुंचकर सब को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वही लड़के के परिजन ने लड़की पक्ष पर आरोप लगाते हुए इस घटना को लेकर कोढ़ा थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
More Stories
10+2 आर.एन.डी.भी. उच्च विद्यालय में विद्यालय प्रबंध समिति का पुनर्गठन किया गया-स्थानीय विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी प्रबंध समिति के पदेन अध्यक्ष
प्रवीण कुमार,कदवा (कटिहार)। प्रखंड के सनौली स्थित 10+2 आर.एन.डी.भी. उच्च विद्यालय में विद्यालय प्रबंध समिति का पुनर्गठन किया गया। बैठक...
आनंदी मध्य विद्यालय कदवा में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष बैठक आयोजित -6 अप्रैल से विद्यालय का संचालन 6:30 से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित किया जाएगा : शोभा देवी
प्रवीण कुमार, कदवा (कटिहार) आनंदी मध्य विद्यालय कदवा में प्रधानाध्यापिका शोभा देवी ने विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ विशेष बैठक...
विभिन्न मांगों को लेकर नागरिक संघर्ष समिति का मनिहारी अनुमंडल कार्यालय पर धरना
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी में विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर नागरिक संघर्ष समिति ने शनिवार को अनुमंडल कार्यालय के समक्ष...
नाव परिचालन बंद होने से यात्री बेहाल, परवाना मिलने के बाद ही होगी सेवा बहाल
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी गंगाघाट पर नाव परिचालन बंद रहने से पार उतरने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का...
माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय पथरवार में सम्मान समारोह आयोजित
(प्रवीण कुमार|कटिहार) माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय पथरवार में शनिवार को प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित...
12 लीटर देसी महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 12 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक शराब तस्कर को...
