April 5, 2026

नगर पंचायत का विकास पहली प्राथमिकता — मुख्य पार्षद

Read Time:1 Minute, 49 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

अमदाबाद नगर पंचायत क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं के तहत विकास का काम तेज रफ्तार से किया जा रहा है। नवगठित नगर पंचायत के मुख्य पार्षद बबलू मंडल ने बताया कि नगर क्षेत्र के 15 वार्डों में तकरीबन डेढ़ करोड़ की लागत से सड़क का काम 90% पूरा हो गया है। इसी तरह 4 वार्डों में लगभग 20 लाख की लागत से नाले का काम भी कर लिया गया जिससे जलजमाव की समस्या से बरसात आने से पूर्व ही नगर वासियों को निजात मिल सकेगी।मुख्य पार्षद ने बताया कि नगर पंचायत भवन और सम्राट अशोक भवन के लिए भी भूमि आवंटित हो गया है और उसमें मिट्टी भराई व चारदीवारी का काम चल रहा है। कहा कि जुलाई में होने वाली मासिक बैठक में विभिन्न योजनाओं जैसे फागिंग मशीन, स्ट्रीट लाइट ,सीसीटीवी कैमरा, सामूहिक शौचालय, बस पड़ाव व शुद्ध पेयजल संबंधित मामलों पर प्रस्ताव लिया जाएगा। फिलहाल रेंट पर ट्रैक्टर से नगर में कचरा का उठाव किया जा रहा है। अगले महीने से नगर पंचायत द्वारा खरीदी गई कचरा वाहन से ही उठाव किया जाएगा। इसके अलावा नागरिकों के बुनियादी समस्याओं पर विचार कर कई प्रस्ताव पारित कर कार्य को अमलीजामा पहनाया जाएगा।

Previous post युवक का शव मिलने से फैली सनसनी परिजनों ने लगाया ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप ।
Next post अग्नि पीड़ितों को कपड़ों का किया वितरण ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial