April 5, 2026

अग्नि पीड़ितों को कपड़ों का किया वितरण ।

Read Time:1 Minute, 45 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

जिले के फलका प्रखंड क्षेत्र के भरसिया गांव में जाप नेताओं ने जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के निर्देश पर अग्नि पीड़ितों के बीच साड़ी लूंगी सहित अन्य सामग्री का वितरण किया। बताते चलें कि बीते दिनों भरसिया गांव में आग लगने से लगभग 40 घर जलकर राख हो गए थे। जबकि भारी नुकसान हुआ था। पूर्व में भी इसकी जानकारी मिलने पर जाप सुप्रीमों राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव भी पहुंचे थे। और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहयोग भी किया था। इसी क्रम में एक बार फिर बकरीद पर्व को देखते हुए जाप सुप्रीमो के निर्देश पर कटिहार से जाप नेताओं ने पहुंचकर सभी अग्नि पीड़ितों के बीच साड़ी,लूंगी सहित अन्य सामग्री का वितरण किया। इस दौरान जन अधिकार पार्टी (लो०) के जिला अध्यक्ष अरुण सिंह, प्रदेश महासचिव नैयर मसूद खान,वकील दास,महिला मोर्चा अध्यक्ष सोनी सिंह,फलका प्रखंड अध्यक्ष तापसिल, छात्र उपाध्यक्ष रवि यादव के अलावा पारो देवी सहित पार्टी से जुड़े कई नेता कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि मुख्य रूप से मौजूद थे।

Previous post नगर पंचायत का विकास पहली प्राथमिकता — मुख्य पार्षद
Next post अज्ञात बदमाश के द्वारा पिस्टल की नोक पर 57 हजार छिन कर फरार।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial