अज्ञात बदमाश के द्वारा पिस्टल की नोक पर 57 हजार छिन कर फरार।
श्रवण शर्मा (कोढ़ा)
कोढा़ थाना क्षेत्र के आइटीबीपी मुख्यालय के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग 31पर अज्ञात बदमाश ने पिस्टल दिखाकर फ्यूजन बैंक कर्मी से 57 हजार लूटकर फरार हो गया। घटना के बारे में बताया जाता है कि फ्यूजन बैंक के धर्मेंद्र कुमार ग्रामीण क्षेत्र में स्वयं सहायता समूह से पैसा कलेक्शन कर गेड़ाबाड़ी शाखा आ रहा था इसी बीच दो बाइक पर चार बदमाश ओवरटेक करके राष्ट्रीय राजमार्ग पर महीनाथपुर चौक के समीप फ्यूजन बैंक कर्मी का बाइक रुकवाया और पिस्टल दिखाकर दहशत बनाते हुए डिक्की में रखा 57 लाख रुपये लूट कर पूर्णिया की ओर फरार हो गया। घटना के बाद पीड़ित थाना आकर आप बीती सुनाई मौके पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल का मुआयना करते हुए पीड़ित के द्वारा बताए रास्ते पर पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान सहित छापामारी अभियान चलाया जिन रास्तों से बदमाश भागे थे सड़क के किनारे लगे सभी सीसीटीवी फुटेज कैमरे को खंगालने में जुटी गई । थाना अध्यक्ष आलोक राय ने कहा कि पीड़ित के आवेदन पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है वही लूट कर रुपए लूटकर भागे बदमाश की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी की जा रही है जल्द ही घटना में संलिप्त सभी बदमाश की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। थानाध्यक्ष ने कहा कि सभी बंधन बैंक कर्मी को पूर्व में है निर्देश दिया गया है कि ग्रामीण क्षेत्र में पैसा कलेक्शन के बाद थाना में इसकी सूचना दें और पुलिस पदाधिकारी उनको शाखा तक सुरक्षित पहुंचाएंगे लेकिन इन निर्देशों का पालन बैंक कर्मी के द्वारा नहीं की जाती है परिणाम स्वरूप घटना घटित होती है।
More Stories
10+2 आर.एन.डी.भी. उच्च विद्यालय में विद्यालय प्रबंध समिति का पुनर्गठन किया गया-स्थानीय विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी प्रबंध समिति के पदेन अध्यक्ष
प्रवीण कुमार,कदवा (कटिहार)। प्रखंड के सनौली स्थित 10+2 आर.एन.डी.भी. उच्च विद्यालय में विद्यालय प्रबंध समिति का पुनर्गठन किया गया। बैठक...
आनंदी मध्य विद्यालय कदवा में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष बैठक आयोजित -6 अप्रैल से विद्यालय का संचालन 6:30 से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित किया जाएगा : शोभा देवी
प्रवीण कुमार, कदवा (कटिहार) आनंदी मध्य विद्यालय कदवा में प्रधानाध्यापिका शोभा देवी ने विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ विशेष बैठक...
विभिन्न मांगों को लेकर नागरिक संघर्ष समिति का मनिहारी अनुमंडल कार्यालय पर धरना
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी में विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर नागरिक संघर्ष समिति ने शनिवार को अनुमंडल कार्यालय के समक्ष...
नाव परिचालन बंद होने से यात्री बेहाल, परवाना मिलने के बाद ही होगी सेवा बहाल
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी गंगाघाट पर नाव परिचालन बंद रहने से पार उतरने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का...
माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय पथरवार में सम्मान समारोह आयोजित
(प्रवीण कुमार|कटिहार) माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय पथरवार में शनिवार को प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित...
12 लीटर देसी महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 12 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक शराब तस्कर को...
