अग्नि पीडि़तों के बीच राहत सामग्री का किया वितरण ।
प्रवीण कुमार (कटिहार)
सिरसा के गनवा टोला मे हुई अग्निकांड में पीड़ितों को सहायता पहुंचाने के लिए रेडक्रॉस सोसाइटी कि टीम चेयरमैन अनिल चमारिया के नेतृत्व मे राहत सामग्री वितरण हेतु पहुंची। चेयरमैन अनिल चमारिया ने कहा कि आग का कारण का पता नही चल पाया, आस पास के लोगों ने कहा कि दर रात अचानक आग लग गई जिसे काफी मशक्कत के बड़ बुझाया जा सका लेकिन घर का सारा समान जल कर राख हो गया। उपाध्यक्ष डॉक्टर रंजना झा एवं उप संरक्षक डॉक्टर आशुतोष झा ने कहा कि आगलगी से बचने के लिए सजग रहने कि जरूरत है। उन्होंने कहा कि पुआल व कंडों के ढेर को घर से कम से कम 100 फीट की दूरी पर रखें । लालटेन व चिराग को सुरक्षित स्थानों पर रखें एवं उपयोग न होने पर ठीक से बुझायें । रसोई घर की छत को टिन या एस्बेस्टसीट से बनवायें, यदि फूस से बनवायें तो उसमें अन्दर की ओर मिट्टी का लेप लगवायें । घी व तेल की आग को बालू व मिट्टी से ढक कर बुझायें । सचिव संतोष गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष पंकज पूर्वे ने कहा कि बारिश होने के बावजूद संस्था के सदस्यगन राहत वितरण किये उन्होंने कहा कि चंदू सादा एवं कर्पूरी ऋषि का घर पुरी तरह जलकर राख हो गया। राहत सामग्री मे 36 बर्तन का सेट, एक तिरपाळ, बाल्टी, साडी, धोति , साबुन, मशहरी शामिल है। सदस्यों ने उपस्थित लोगों से अपील किया कि एक ही कमरे में गैस का चूल्हा, अंगीठी और बिजली का स्टोव एक साथ में नहीं जलाएं। और आग लगने पर स्थिति में तत्काल अग्नि शमन विभाग को सूचित करें और टीम के पहुंचने तक आग बुझाने की यथासंभव कोशिश करते रहें।
More Stories
10+2 आर.एन.डी.भी. उच्च विद्यालय में विद्यालय प्रबंध समिति का पुनर्गठन किया गया-स्थानीय विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी प्रबंध समिति के पदेन अध्यक्ष
प्रवीण कुमार,कदवा (कटिहार)। प्रखंड के सनौली स्थित 10+2 आर.एन.डी.भी. उच्च विद्यालय में विद्यालय प्रबंध समिति का पुनर्गठन किया गया। बैठक...
आनंदी मध्य विद्यालय कदवा में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष बैठक आयोजित -6 अप्रैल से विद्यालय का संचालन 6:30 से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित किया जाएगा : शोभा देवी
प्रवीण कुमार, कदवा (कटिहार) आनंदी मध्य विद्यालय कदवा में प्रधानाध्यापिका शोभा देवी ने विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ विशेष बैठक...
विभिन्न मांगों को लेकर नागरिक संघर्ष समिति का मनिहारी अनुमंडल कार्यालय पर धरना
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी में विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर नागरिक संघर्ष समिति ने शनिवार को अनुमंडल कार्यालय के समक्ष...
नाव परिचालन बंद होने से यात्री बेहाल, परवाना मिलने के बाद ही होगी सेवा बहाल
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी गंगाघाट पर नाव परिचालन बंद रहने से पार उतरने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का...
माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय पथरवार में सम्मान समारोह आयोजित
(प्रवीण कुमार|कटिहार) माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय पथरवार में शनिवार को प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित...
12 लीटर देसी महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 12 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक शराब तस्कर को...
