April 5, 2026

बांस के झारी में 40 वर्षीय महिला की शव बरामद पुलिस छानबीन में जुटी।

Read Time:1 Minute, 57 Second

प्रभात सिंह (कदवा)

कदवा थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण होने का नाम हीं नहीं ले रही है।ऐसे में कटिहार के कदवा थाना क्षेत्र के गेठौरा पंचायत के वार्ड संख्या 6 स्थित कदम टोला गांव निवासी स्व० राजकिशोर किसकु के 40 वर्षीय पत्नी ललिता मुर्मू की अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से निर्माम हत्या कर उक्त महिला के घर से लगभग 20 कदम की दूरी पर बाँस के झार के पास फेंक दिया।घटना के अहले सुबह जब लोगों को जानकारी मिला तो शव को देखने के लिए स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि चुन्ना सिंह सहित सैकड़ो की संख्या में स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ इखठ्ठी हो गई,मुखिया प्रतिनिधि ने घटना स्थल पर पहुंचते हीं घटना की सूचना कदवा पुलिस को दिया सूचना पाते हीं कदवा पुलिस अविलंब घटना स्थल पर पहुंचकर मामले का छानबीन करते हुए मृतक महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण हेतु कटिहार भेज दिया।इस घटना को लेकर मृतिका महिला के परिजनों का रोरोकर बुरा हाल हो रहा है। साथ ही ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त है।इस बाबत मुखिया प्रतिनिधि चुन्ना सिंह ने बताया कि घटना दुखद है कदवा थाना क्षेत्र में इस प्रकार की घटना लगातर होना कहीं-कहीं कदवा पुलिस की लापरवाही है, इस पर कदवा पुलिस को नियंत्रण करने की जरूरी है।

Previous post अग्नि पीडि़तों के बीच राहत सामग्री का किया वितरण ।
Next post जर्जर बिजली के तार बदलने को लेकर ग्राम वासियों ने किया प्रदर्शन ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial