April 6, 2026

परम्परागत हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी बकरीद।

Read Time:1 Minute, 23 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

मनिहरी प्रखंड क्षेत्र की शहरी एवं ग्रामीण अंचलों मे मुस्लिम धर्मावलंबियों ने परम्परागत हर्ष व उल्लास के साथ बकरीद त्योहार मनायी।ईदगाहों व मस्जिदों मे बकरीद की विशेष नमाज अता कर दुआएं मांगीं।निर्धारित धार्मिक परम्परा के अनुसार कुर्बानी दी गयी।नमाज के बाद लोगों ने एक दुसरे से गले लगकर त्योहार की मुबारकबाद दी ।इस दौरान अनुमंडल प्रशासन द्वारा भी शांति व्यवस्था की संधारण के लिए चाक चौवंद व्यवस्था की गयी थी। क्षेत्र विशेष में निगरानी के लिए पुलिस बल के साथ भारसाधक अधिकारी की गस्त की व्यवस्था की गयी थी।अनुमंडल पदाधिकारी कुमार सिद्धार्थ, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार, थानाध्यक्ष रामविलास सिंह, एसआई विपिन कुमार,रंजय सिंह,गोतम कुमार, अंजनी कुमार क्षेत्र भ्रमणकर स्थिति पर नजदीक से नजर रख रहे थे।

Previous post बारिश के वजह से ईदगाह में नही पढ़ी गई नमाज, मस्जिदों में अता की नमाज ।
Next post संदिग्ध हर्ष फायरिंग की जांच में जूटी पुलिस ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial