सिसिया उप स्वास्थ केंद्र के नवनिर्मित भवन के छत से टपकने लगा पानी, ग्रामीणों में आक्रोश ।
राहुल सिंह (कोढ़ा)
कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र के बिषहरिया पंचायत के सिसिया ग्राम में उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण किया गया। उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण होने के कुछ ही दिनों में छत टपकने लगा है। छत चुने के कारण स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल देखा जा रहा है। सिसिया गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व गांव में भवन निर्माण विभाग के द्वारा उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराया गया। मगर नवनिर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र के छत ढलाई के कुछ ही दिनों के बाद छत से पानी टपकने लगा है। ग्रामीणों ने कहा है कि थोड़ी सी ही बरसात होने पर उप स्वास्थ्य केंद्र के छत से पानी टपक रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि उप स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण कार्य में संवेदक के द्वारा भारी लापरवाही बरती गई है। ग्रामीणों ने कहा कि भवन का निर्माण कार्य ठीक ढंग से नहीं हो पाया है जिस कारण छत से पानी टपक रहा है और बेहतर तरीके से भवन निर्माण कार्य होता तो छत से पानी नहीं टपकता। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि भवन निर्माण कार्य स्थल पर कार्य योजना का शिलापट्ट भी नहीं लगाया गया है। जिस कारण उन लोगों को यह जानकारी नहीं हो पाया कि यह किस योजना से भवन निर्माण हो रहा है और कितने रुपए की लागत से निर्माण हुआ है। ग्रामीण भोला प्रसाद सिंह, बिनोद प्रसाद सिंह, राजकुमार सिंह, राजीव सिंह, सोनू कुमार,अशोक प्रसाद सिंह आदि ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि सिसिया ग्राम में बने उप स्वास्थ्य केंद्र भ्रष्टाचार का भेंट चढ़ गया है। उप स्वास्थ्य केंद्र के भवन निर्माण कार्य में काफी लापरवाही बरती गई है। ग्रामीणों ने कहा कि भवन निर्माण कार्य ठीक ढंग से नहीं हुआ है। अगर सही ढंग से कार्य होता तो छत से पानी टपकता। ग्रामीणों ने कहा कि निर्माण कार्य होने के कुछ ही दिनों के बाद छत से पानी टपक रहा है। भवन निर्माण कार्य होने के वक्त हम सभी ग्रामीण जाकर कहते थे कि भवन निर्माण का कार्य बेहतर तरीके से करें मगर संवेदक के द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जाता था। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि भवन निर्माण कार्य में मीठा ईंट का प्रयोग किया गया है। ग्रामीणों ने जिला पदाधिकारी कटिहार से भवन निर्माण कार्य का जांच कराकर संवेदक के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग की है।
