27 वां स्थापना दिवस की तैयारी को लेकर राजद की महत्वपूर्ण बैठक हुई आयोजित ।
प्रवीण कुमार ( कटिहार )
राष्ट्रीय जनता दल कटिहार संगठन द्वारा 05 जुलाई को 27 वें पार्टी स्थापना दिवस एवम पंचायत स्तर पर अंबेडकर परिचर्चा कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के आशय से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। स्थानीय जिला अतिथि गृह में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कटिहार जिलाध्यक्ष इशरत प्रवीण ने किया। उपस्थित लोगों में पार्टी स्थापना दिवस के आयोजन को लेकर काफी उत्साह दिखा। सबों ने आगामी 05 जुलाई को राजद स्थापना दिवस कार्यक्रम को समारोहपूर्वक मनाने की बात दोहराई। बैठक में पार्टी के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम अंबेडकर परिचर्चा पंचायत स्तर पर आगामी 07 जुलाई से करने की बात तय हुई। इस दौरान पार्टी जिलाध्यक्ष इशरत प्रवीण, पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री डॉ रामप्रकाश महतो, प्रदेश महासचिव समरेंद्र कुणाल, प्रदेश सचिव सुदामा प्रसाद सिंह, बिजय यादव, बिमल मालाकार, पूर्व एमएलसी प्रत्याशी कुंदन यादव, मनोहर यादव, मो नौशाद, अख्तर आलम बबलू, मणिकांत यादव, विनोद साह, मो शमी, वाहिद अंसारी, नागेंद्र निराला, संजू सरदार, मुखिया संघ अध्यक्ष कौशल किशोर यादव, युवा अध्यक्ष राजेश यादव, अजहर शेख, सगीर शेरशाह, विनोद सिंह, राजद नेत्री बेबी देवी, राखी यादव, लक्ष्मीकांत विश्वास, अनीसुर रहमान, अरुण कुमार गुप्ता, विनय सिंह निषाद, श्रीलाल उरांव, करण यादव, दीपक निराला, श्यामलाल यादव, असीम भौमिक, एलके प्रसाद, मो जुबेर, प्रो इसराइल सहित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
More Stories
10+2 उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बैंदा के प्रधानाध्यापक ने विधायक से इंटरमिडिएट में सीट बढ़ाने की मांग किया
प्रवीण कुमार (कटिहार) कटिहार जिले के कदवा प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित 10+2 उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बैंदा में इंटरमीडिएट की नामांकन...
उत्क्रमित मध्य विद्यालय कांता मुरादपुर में समारोह आयोजित कर उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को वितरण किया प्रगति पत्र
प्रवीण कुमार (कटिहार) कटिहार जिले के कदवा प्रखंड अंतर्गत भोगांव पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कांता मुरादपुर विद्यालय में एक...
अवैध मिट्टी लोड ट्रैक्टर जब्त, पुलिस कर रही कार्रवाई
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत जरलाही पंचायत के मधेली गांव स्थित 12 नंबर ठोकर के पास पुलिस ने...
कटिहार में थाना पर उपद्रव मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार, छीना गया हथियार बरामद
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कटिहार जिले के फलका थाना क्षेत्र में 04 अप्रैल 2026 को हुई घटना के मामले में पुलिस...
10+2 आर.एन.डी.भी. उच्च विद्यालय में विद्यालय प्रबंध समिति का पुनर्गठन किया गया-स्थानीय विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी प्रबंध समिति के पदेन अध्यक्ष
प्रवीण कुमार,कदवा (कटिहार)। प्रखंड के सनौली स्थित 10+2 आर.एन.डी.भी. उच्च विद्यालय में विद्यालय प्रबंध समिति का पुनर्गठन किया गया। बैठक...
आनंदी मध्य विद्यालय कदवा में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष बैठक आयोजित -6 अप्रैल से विद्यालय का संचालन 6:30 से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित किया जाएगा : शोभा देवी
प्रवीण कुमार, कदवा (कटिहार) आनंदी मध्य विद्यालय कदवा में प्रधानाध्यापिका शोभा देवी ने विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ विशेष बैठक...
