हरियाली तीज के अवसर पर किया पौधरोपण ।
प्रवीण कुमार (कटिहार)
रेडक्रॉस सोसाइटी कटिहार द्वारा हरियाली तीज के अवसर पर पौधरोपण किया गया। चैयरमैन अनिल चमरिया ने कहा की यह वृक्षारोपण सूर तुलसी महाविद्द्यालय के प्रांगण मे किया गया। उन्होंने कहा कि आज सभी ने वृक्षों के संरक्षण की शपथ ली। संस्था के सचिव संतोष गुप्ता ने बताया कि वृक्ष हमारे जीवन के लिए अति आवश्यक हैं। यह हमें आक्सीजन देते हैं। ऑक्सीजन देने और कार्बन डाइऑक्साइड को लेने के अलावा पेड़ पर्यावरण से अन्य हानिकारक गैसों को भी अवशोषित करते हैं। जिससे वायु शुद्ध और ताज़ी बनती है। जितने हरे-भरे पेड़ होंगे उतना अधिक ऑक्सीजन का उत्पादन होगा और अधिक विषैली गैसों को यह अवशोषित करेंगे। पेड़ हमें फल, फूल, जड़ी-बूटी अनेकानेक जीवनदायी वस्तुएं देते हैं। उन्होने कहा कि हमें हमारे परिवार के शुभ अवसरों पर एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। कोषाध्यक्ष पंकज पूर्वे ने कहा कि सावन मे पेड़ लगाने से पेड़ जल्दी लग जाते और, उन्होंने कहा कि आज प्रांगण मे 35 पेड़ लगाए गये। सह सचिव विवान सरकार, प्रबंध समिति सदस्य आलोक सिंहा, बिमल बेंगानी, विनोद अग्रवाल इस मौके पर उपस्थित थे, उन्होंने कहा कि विगत दिन महर्षि मेहीं होमियोपैंथिक मेडिकल कॉलेज मे वृक्षारोपण किया गया। आगे भी पर्यावरण बचाव हेतु कार्यक्रम किये जाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा, ऑक्सीजन सेवा, एम्बुलेंस, मोर्चूरी सेवा, स्वर्ग वाहन सेवा अनवरत चालु है। इस मौके पर महाविद्यालय के प्रो, मनोज महतो, अमित यादव, देवनन्दन साह, कृष्ण मुरारी यादव, रोहित, सिंघेश्वर सहित कई कर्मी मौजूद थे।
More Stories
10+2 आर.एन.डी.भी. उच्च विद्यालय में विद्यालय प्रबंध समिति का पुनर्गठन किया गया-स्थानीय विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी प्रबंध समिति के पदेन अध्यक्ष
प्रवीण कुमार,कदवा (कटिहार)। प्रखंड के सनौली स्थित 10+2 आर.एन.डी.भी. उच्च विद्यालय में विद्यालय प्रबंध समिति का पुनर्गठन किया गया। बैठक...
आनंदी मध्य विद्यालय कदवा में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष बैठक आयोजित -6 अप्रैल से विद्यालय का संचालन 6:30 से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित किया जाएगा : शोभा देवी
प्रवीण कुमार, कदवा (कटिहार) आनंदी मध्य विद्यालय कदवा में प्रधानाध्यापिका शोभा देवी ने विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ विशेष बैठक...
विभिन्न मांगों को लेकर नागरिक संघर्ष समिति का मनिहारी अनुमंडल कार्यालय पर धरना
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी में विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर नागरिक संघर्ष समिति ने शनिवार को अनुमंडल कार्यालय के समक्ष...
नाव परिचालन बंद होने से यात्री बेहाल, परवाना मिलने के बाद ही होगी सेवा बहाल
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी गंगाघाट पर नाव परिचालन बंद रहने से पार उतरने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का...
माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय पथरवार में सम्मान समारोह आयोजित
(प्रवीण कुमार|कटिहार) माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय पथरवार में शनिवार को प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित...
12 लीटर देसी महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 12 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक शराब तस्कर को...
