April 5, 2026

दिवंगत पत्रकार विमल कुमार को दी गयी श्रद्धांजलि।

Read Time:2 Minute, 1 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

अररिया जिला स्थित रानीगंज के योद्धा पत्रकार विमल कुमार की बिते दिनों अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। मनिहारी अनुमंडलीय पत्रकार संघ ने नगर में शोक सभा का आयोजन किया जिसमें मनिहारी एवं आमदाबाद प्रखंड के सभी पत्रकारों ने पत्रकार विमल कुमार को श्रद्धांजलि देते हुए 2 मिनट का मौन रखा। वही इस घटना को लेकर सभी पत्रकारों ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा की सुशासन की सरकार और प्रशासन द्वारा कानून व्यवस्था कमजोर होने के कारण आज चौथे स्तंभ पर भी निर्दयता पूर्वक हमला होना शुरू हो गया है और अपराधियों के मनोबल बुलंद है तथा आए दिन दिनदहाड़े खून खराबे हो रहे हैं। एक तरफ जहां पत्रकार की हत्या हो रही है वहीं दूसरी तरफ पुलिस की भी खुलेआम हत्या कर दी जाती है। वही इस घटना को लेकर अनुमंडल पत्रकार संघ मनिहारी द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी कुमार सिद्धार्थ को आवेदन दिया गया जिसमें पत्रकारों को सुरक्षा दिये जाने की मांग की। वही इस शोक सभा में रंजीत गुप्ता,मिठू, प्रमोद कुमार सिंह,राजेश कुमार सिंह, प्रीतम ओझा, मदन सिंह, श्याम वर्धन,इम्तियाज आलम, मो सनोवर मंसूरी, ताजिम हुसैन, एसके साजन,जैद,मनोज कुमार,मोईन आलम, मनीष कुमार सिंह, सरफराज,शसी कुमार मंडल, इ. आलम,जमाल, मोइन आलम, सोनू खान, उपस्थित रहे।

Previous post हरियाली तीज के अवसर पर किया पौधरोपण ।
Next post जनता दरबार में एक मामलों का हुआ निष्पादन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial