April 6, 2026

वाहन जांच के दौरान भाड़ी मात्रा में विदेशी शराब जब्त।

Read Time:2 Minute, 20 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

मनिहारी थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के पास वाहन जांच के दौरान एक मोटर साईकिल की तलाशी ली गयी तो इसमें तस्करी कर ले जाये जा रहे 48 लीटर विदेशी ब्रांड की शराब पुलिस ने बरामद की । मोटर साईकिल सवार युवक की पहचान मिर्जापुर निवासी अमीर लाल यादव एवं कमलेश यादव के रुप मे हुई है।मनिहारी थाना में कांड संख्या 191/23 दिनांक 22-8-23 दर्जकर कर मद्य निषेध अधिनियम की सुसंगत धारा में शराब के साथ पकड़े गये दोनो आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस अभियान में थानध्यक्ष रामविलास सिंह, अपर थाना अध्यक्ष विपिन कुमार, एस आई गौतम कुमार,पीएस आई सद्दाम हुसैन व अन्य शामिल थे।इसके पूर्व भी मनिहारी पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर मेदिनीपुर घाट किनारे से दो मोटर साईकिल सहित बारह बोतल शराब पुलिस ने बरामद की थी और शराब तस्करी में शामिल मिलिक पोखर कन्ना से तीन लोगों को पकड़कर जेल भेजा था।मनिहारी थाना क्षेत्र के मियांपुर कालीगंज के पास पुलिस ने छः मोटर साईकिल सहित बंगाल निर्मित 207 लीटर बरामद की थी। मनिहारी अन्तर्राज्यीय सीमवर्ती क्षेत्र से सटे रहने के कारण अन्य राज्यों से यथा झारखंड , पश्चिम बंगाल से लाकर जिले के विभिन्न भागों मे चोरी-छिपे पहुंचाये जाते हैं।समय समय पर पुलिस की छापामारी में पकड़े भी जाते हैं।उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच हो तो इस गोरखधंधे मे शामिल सफेद पोश बेनकाब हो सकते हैं।

Previous post लंबित वादों का हुआ त्वरित निष्पादन, सजा के साथ दिया अर्थ दंड ।
Next post हसनगंज के हल्का कचहरी में मोटेशन के नाम पर कर्मचारी को पैसे देते वीडियो वायरल।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial