April 6, 2026

रालोजद ने मनाया शहीद रामफल मंडल का शहादत दिवस ।

Read Time:3 Minute, 51 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार )

राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के यह आह्वान पर राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत कटिहार में भी शहीद रामफल मंडल का शहादत दिवस पार्टी के जिला अध्यक्ष उमाकांत आनंद के अध्यक्षता में मनाया गया। जिसमे आमंत्रित सदस्य के रूप में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह एवं युवा प्रदेश उपाध्यक्ष सन्तोष मेहता उपस्थित थे।सर्वप्रथम उनके चित्र पर माला पहनाकर पुष्पांजलि अर्पित किया गया। जिसमें जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, जिला महासचिव उदय सिंह, हरिनारायण महतो, महिला जिला अध्यक्ष ज्योति महाशेठ, व्यवसायिक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष शंकर गुप्ता, किसान प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष विष्णुदेव सिंह,आई टी सेल प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष नागमणि राजा, छात्र जिला अध्यक्ष सूरज साह, नगर छात्र अध्यक्ष राजन शर्मा, कोढ़ा प्रखंड अध्यक्ष कुणाल सिंह, हसनगंज प्रखंड अध्यक्ष विमल साह, अहमदाबाद प्रखंड अध्यक्ष राजेश यादव,कदवा प्रखंड अध्यक्ष विजय केवट, डंडखोरा प्रखंड अध्यक्ष वैधनाथ चौधरी सहित निर्मल सिंह, अभिनन्दन सिंह, राजनन्दन मंडल आदि मौजूद थे।जिला अध्यक्ष उमाकांत आनंद ने कहा कि देश की आजादी में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अपने युवा क्रांतिकारी एवं स्वतंत्रता सेनानी को उनकी पुण्यतिथि पर हम सभी देशवासी उन्हें शत-शत नमन करते हैं। उन्होंने जो क्रांतिकारी कदम उठाते हुए अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ उनके अफसरों को जो सबक सिखाया। उसी का परिणाम है कि देश भर में अंग्रेजों के खिलाफ विरोध होना शुरू हो गया। इस आंदोलन के कारण जगह- जगह सरकारी दफ्तरों, थानों पर कब्ज़ा हुआ और उन जगहों को आजाद घोषित किया गया। श्री आनंद ने आगे कहा कि क्रांतिकारी व स्वतंत्रता सेनानी शहीद रामफल मंडल जी का जन्म बिहार के सीतामढ़ी जिले में बाज़पट्टी थाने के मधुरापुर गांव में 6 अगस्त 1924 को हुआ था। युवा अवस्था में इन्होंने देश की आजादी में हिस्सा लिया। जब अंग्रेजी आंदोलन पर काबू पाने में रामफल मंडल सफल होने लगे, तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं उन्होंने बताया कि 1 सितंबर 1942 को रामफल मंडल को गिरफ्तार कर सीतामढ़ी जेल में रखा गया। इस समारोह के दौरान मुख्य रूप से नीतीश यादव,राहुल पोद्दार, रितिक पासवान, अमृत सिंह, सूरज कुशवाहा, प्रेम साह, गुड्डू यादव,विक्की ठाकुर, अभय मंडल,सुजीत कुमार, मो अफसर, मनीष कुमार, विकास कुमार सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।

Previous post हसनगंज के हल्का कचहरी में मोटेशन के नाम पर कर्मचारी को पैसे देते वीडियो वायरल।
Next post स्ट्रीट लाइट सौंदर्जीकरण का शुभारंभ मुख्य पार्षद ने किया ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial