April 6, 2026

आग लगने से तीन दुकानें जली लाखो की सम्पत्ति जलकर राख।

Read Time:1 Minute, 6 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

मनिहारी रेलवे स्टेशन के पास पूजन सामग्री की दूकान मे आग लग गयी। आग की चपेट में पास की अन्य दुकानें आ गयी।आग की लपट देख आसपास के लोग आग की लपटों को बुझाने में जूट गये।अग्निशमन दल दमकल के साथ पहुंचकर आग पर काबू पाया। समय रहते लोगों के प्रयास व दमकल पहुंच जाने से आग अन्य दुकानों तक फैलने से रह गया।घटना की जानकारी मिलते ही अंचलाधिकारी राजेश रंजन, उप मुख्य पार्षद शुभम पोद्दार भी घटना स्थल पर पहुंचे। आग लगने की इस घटना में भोला चौधरी की बिस्कुट की दूकान, सागर साह,एवं दिलीप गुप्ता की पूजन सामग्री की दूकान जलकर राख हो गयी। समाजसेवी करण मानस ने पीड़ित दूकानदार को राहत दिये जाने की मांग की है।

Previous post पत्रकार संघ कोढ़ा ने अररिया के दिवंगत पत्रकार को दिया श्रद्धांजलि।
Next post चंद्रयान 3 के सफल लैंडिंग में इस विद्यालय का भी है योगदान — डीएम
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial