April 6, 2026

चंद्रयान 3 के सफल लैंडिंग में इस विद्यालय का भी है योगदान — डीएम

Read Time:3 Minute, 22 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

जवाहर नवोदय विद्यालय कोलासी कटिहार के प्रांगण में कटिहार के जिला पदाधिकारी सह अध्यक्ष विद्यालय प्रबंधन समिति जवाहर नवोदय विद्यालय कटिहार रवि प्रकाश पहुंचे। उनके साथ विद्यालय प्रबंधन समिति के सभी सदस्य गण भी उपस्थित हुए।विद्यालय के बाल मंडली बैंड पार्टी के द्वारा जिला पदाधिकारी जी का स्वागत किया गया। विद्यालय के बहुउद्देशीय भवन में जिला पदाधिकारी के समक्ष छात्रों के द्वारा स्वागत गान किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने विभिन्न विषयों में बाल मैगजीन का भी अवलोकन किया एवं विषय वार रिमार्क भी किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ बर्जेश कुमार ने जिला पदाधिकारी को अंग वस्त्र , पुष्प -गुछ एवं विद्यालय प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि इस अच्छी व्यवस्था में आपको अनुशासित रहकर अपने लक्ष्य को प्राप्त करना चाहिए।उन्होंने कहा कि चंद्रयान 3 के सफल लैंडिंग में इस विद्यालय का भी कहीं न कहीं से योगदान है। उन्होंने कहा अच्छे कार्यों से लक्ष्य की प्राप्ति होती है वहीं पर गलत कार्यों से उसका परिणाम गलत होता है। जिला पदाधिकारी के अध्यक्षता में विद्यालय प्रबंधन कमेटी की एक बैठक की गई जिसमें विद्यालय को सुचारू रूप से चलाने के लिए विचार विमर्श हुआ। प्रबंधन समिति के सभी सदस्यों ने हर हालत में विद्यालय में अनुशासन कायम रहने की बात बताते हुए विद्यालय को सुचारू रूप से चलाने में अपना बहुमूल्य योगदान देने की बात बताया। इस अवसर पर विद्यालय के उप प्राचार्य शैलेश कुमार सिंह ने विद्यालय परिवार के तरफ से जिला पदाधिकारी जी को बहुमूल्य समय देने के लिए धन्यवाद ज्ञापन किया। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन समिति के अन्य सदस्यों को भी धन्यवाद ज्ञापन किया। उन्होंने विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षकों कर्मचारियों को भी इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक डॉ बी एन कुमार वरीय शिक्षक संजय कुमार, दीपक कुमार दिनकर, मनोरंजन कुमार ,वंदना त्रिवेदी, प्रमोद कुमार उमेश प्रसाद सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Previous post आग लगने से तीन दुकानें जली लाखो की सम्पत्ति जलकर राख।
Next post कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य बने तारिक अनवर ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial