April 6, 2026

बिहार राज्य मोइनुल हक फुटबाल लीग मैच में छठे दिन अररिया की टीम जीते ।

Read Time:2 Minute, 36 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

जिला फुटबाल संघ कटिहार के द्वारा 71 वॉ बिहार राज्य मोइनुल हक फुटबाल क्षेत्रिय लीग मैच बिहार राज्य मोइनुल हक फुटबाल लीग मैच में सोमवार को अररिया और मधेपुरा के टीम के बीच लीग फुटबाल मैच खेला गया। जिसमे 4-3 से अररिया की टीम ने शानदार जीत हासिल किया।जिला फुटबॉल संघ के महासचिव दिलीप कुमार साह उर्फ भोला साह ने बताया कि पूर्णिया की टीम लीग चैंपियन घोषित हुई है। मंगलवार को खेल दिवस के अवसर पर संघ द्वारा एक सम्मान समारोह भी संघ द्वारा रखा गया है। जिसमे विजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया जाएगा।वही राजेंद्र स्टेडियम में आयोजित लीग मैच में सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। लीग मैच में कमेंट्री सोमबार को मन्नू मुर्मू ने किया। सोमवार को आयोजित लीग मैच के अवसर पर राजेंद्र स्टेडियम में जिला पधाधिकारी रवि प्रकाश के साथ खेल अधिकारी सहित कई प्रशासनिक अधिकारियों में खिलाड़ियों से मिलकर उनका मनोबल को बढ़ाया। खेल दिवस के अवसर पर लीग चैंपियन पूर्णिया और कटिहार के टीम के बीच मैच खेला जाएगा। मौके पर जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष शिव प्रकाश गरोडिया, सचिव दिलीप कुमार साह उर्फ भोला,संरक्षक रमेश केडिया,उदय साधु खान, यशस्वी कुमार अग्रवाल उर्फ जिम्मी, जे पी शर्मा,हीरा लाल, बबन झा, नलीन सिन्हा, आनन्द यादव ,डा एस सुमन, आशिश बलीदानी, हरीन्द्र मोहन, मुकेश, लक्खि, राजा कुमार, विनोद कुमार, संजय कुमार,शुभाशीष शुभम,बिनोद चौधरी,गोविंद, सिकंदर,गोपाल,अमर, गौरव केडिया आदि संघ के प्रतिनिधिगण मौजूद थे।

Previous post महापौर ने किया दुर्गा स्थान कांवरिया सेवा शिविर का निरीक्षण ।
Next post नवनिर्मित चाहरदीवारी का पूर्व उप मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial