April 6, 2026

नगर सौन्दर्यीकरण को लेकर नगर पंचायत सजग

Read Time:2 Minute, 7 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

मनिहारी नगर पंचायत क्षेत्र अन्तर्गत नागरिक सुविधाओं के विकास व अन्य जरूरी सहूलियतें के मद्देनजर विकासात्मक कदम उठाये जाते रहे हैं।नगर मुख्य पार्षद राजेश कुमार उर्फ लाखो यादव की पहल पर मनिहारी बाजार से गंगाघाट तक जर्जर सड़क की कायाकल्प करायी गयी , भीषम गर्मी में उत्प्नन जल संकट से जूझ रहे नगर वासियों के लिए विभिन्न वार्डों में समर सिवुल के माध्यम से जलापूर्ति व्यवस्था बहाल करायी गयी। नगर कार्यपालक पदाधिकारी डॉ० रणधीर लाल ने पहल कर फुटपाथ वेडरों की आवश्यकता के अनुरूप जगह जगह कटरा बनवाकर सिमटी सड़क के कारण जाम की समस्या का हल निकालने में जुटे हैं। मनिहारी अम्बेडकर चौक के पास अभियान चलाकर रविवार को पथ को अवरोध मुक्त कराया गया। अम्बेदर चौक स्थित बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की आदमकद प्रतिमा स्थापित है। प्रतिमा के पास मार्ग संकुचित रहने से अनेक बार वाहनों की चपेट में आने से यहां लगे सुरक्षा ग्रिल क्षतिग्रस्त हो जाया करती है। रविवार को कार्यपालक पदाधिकारी श्री लाल के प्रयास से प्रतिमा के ईर्दगिर्द लगे अवरोधों व दूकानों को हटाकर पथ चौड़ा करा दिया गया। श्री लाल के इस पहल ने न केवल मार्ग प्रशस्त हो पाया है बल्कि बाबा साहेब की प्रतिमा स्थल पहले से अधिक सुरक्षित भी हो गया है। आमजन व बड़े वाहनों की आवाजाही भी सुगमतापूर्वक हो सकेगी।

Previous post नवनिर्मित चाहरदीवारी का पूर्व उप मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन ।
Next post नेटवर्क मेंबर के सहयोग से फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का क्रियान्वयन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial