कानपुर सिख विरोधी दंगा:- एसआईटी की जांच में 67 दगाइयां चिन्हित अब होगी गिरफ्तारी ।
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद कानपुर शहर में हुए दंगों को लेकर गठित एसआईटी पुनः विवेचना वाले 11 मामलों में अब तक 67 आरोपित चिन्हित किए हैं ।एसआईटी ने शासन को इस नामों की सूची सौंप दिए हैं ।आदेश मिलते ही आरोपितों की गिरफ्तारी होगी । हालांकि अफसरों का मानना है कि चिन्हित आरोपियों में से केवल 45 ही गिरफ्तारी लायक है ,इसमें से कुछ नामचीन लोग और जनप्रतिनिधि है। बाकी लोगों के अधिक उम्र और गंभीर बीमारियों के चलते गिरफ्तारी मुश्किल होगी। कानपुर में हुए दंगों में 127 सिखों की हत्या हुई थी। उस दौरान कानपुर नगर में हत्या लूट और डकैती के आदि धाराओं में 40 मुकदमे दर्ज हुए थे । पुलिस ने इनमें से 29 फाइलों में फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी। 27 मई 2019 को इस मामले में प्रदेश सरकार ने एसआईटी गठित की थी। एसआईटी ने विभिन्न राज्यों में रह रहे पीड़ित परिवारों के लोगों से मिलकर बयान दर्ज किए और अभिलेख तलाशे थे। एसआईटी के एसपी वालेदुं भूषण ने बताया कि फाइनल रिपोर्ट लगे 20 मुकदमों को अग्रिम विवेचना के लायक माना गया है। और जांच शुरू की गई जिसमें से 11 की विवेचना पूरी हो गई है। इन मामलों में 146 दंगाई चयनित हुए, लेकिन इनमें से 79 की पूर्व में ही मृत्यु हो चुकी है। ऐसे में जीवित बचे दंगाइयों की संख्या 67 रह गई है। हालांकि इसमें से भी 20-25 आरोपी ऐसे हैं जिनकी आयु 75 वर्ष से अधिक या गंभीर बीमारियों से जूझ रही है। वही गिरफ्तारी के सवाल पर उन्होंने बताया कि शासन को रिपोर्ट दी है। अनुमति मिलते ही बाकी बचे आरोपितों की गिरफ्तारी प्रक्रिया शुरू की जाएगी ।
#kanpur #sikh birodhi danga,
More Stories
श्रावणी मेला व ईद मिलाद-उन-नबी पर शांति बनाए रखने का निर्णय
रतनकुमारओझा(मनिहारी) मनिहारी थाना परिसर में शुक्रवार को श्रावणी मेला एवं ईद मिलाद-उन-नबी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने...
11.64 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मोबाइल और ₹1500 बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोपालपट्टी नहर पुल...
मेहंदी रचाओ” प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
डेस्क (हसनगंज) उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में छात्राओं के बीच "मेहंदी रचाओ" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं...
मालापारा में नौका दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोज जिस मै कस्बाटोली को हरा कर बिन्द टोली बना विजेता
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बांसगांव पंचायत के मालापारा नदी घाट पर युवा कमेटी के तत्वावधान में एक दिवसीय...
बोल-बम के जयकारे से गूंजा मनिहारी, गंगा घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) श्रावणी माह के अंतिम सोमवार को लेकर रविवार को मनिहारी गंगा घाट पर हजारों श्रद्धालुओं की...
ईद मिलादुन्नबी को लेकर आबादपुर थाने में शांति समिति की बैठक, असामाजिक तत्वों पर रहेगी कड़ी नजर
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत आबादपुर थाना परिसर में ईद मिलादुन्नबी को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।...
