April 6, 2026

प्रकाश पर्व पर प्रधानमंत्री मोदी का देश के नाम संबोधन तीन विवादित कृषि कानून लिए वापस

Read Time:1 Minute, 11 Second

नानक देव की जयंती प्रकाश पर्व पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन शुरू हो गया। इस दौरान उन्होंने बड़ा ऐलान करते हुए तीनों विवादित कृषि कानून वापस ले लिए । इसके खिलाफ दिल्ली के सीमाओं समय देश के कई हिस्सों में साल भर से आंदोलन चल रहे थे मोदी ने कहा कि उनकी सरकार तीनों कृषि कानून नेक नियत से लाई थी, भरपूर प्रयास के बावजूद हम किसानों को समझा नहीं पाए। अपने संबोधन में मोदी ने कहा कि हमारी सरकार किसानों के हित में लगातार एक के बाद एक कदम उठाती जा रही है। किसानों के लिए पूरी ईमानदारी से काम कर रहे हैं। बकौल *मोदी* छोटे किसानों की ताकत बढ़ाने के लिए हमारी सरकार ने कई पहल किए हैं। जिसमें क्रॉप लोन दोगुनी करना सहित अन्य शामिल हैं।

Previous post आज खेला जाएगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा t20 मुकाबला
Next post किसानों के कारण बीजेपी को यूपी और लोकसभा चुनाव में होगा नुकसान– राज्यपाल सत्यपाल मलिक
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial