April 6, 2026

उत्क्रमित मध्य विद्यालय कांता मुरादपुर में समारोह आयोजित कर उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को वितरण किया प्रगति पत्र

Read Time:2 Minute, 38 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कटिहार जिले के कदवा प्रखंड अंतर्गत भोगांव पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कांता मुरादपुर विद्यालय में एक समारोह आयोजित कर वार्षिक परीक्षा 2026 में उत्तीर्ण सभी छात्र छात्राओं का परिणाम घोषित करते हुए प्रगति पत्र वितरण किया। प्रधानाध्यापक निर्मल कुमार मंडल ने बताया कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय कांता मुरादपुर के 318 छात्र छात्राओं ने वार्षिक परीक्षा में उत्तीर्ण किया। वर्ग 6 में प्रथम आयुष कुमार एवं आरती कुमारी, वर्ग सात में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण अजीत कुमार एवं अदिति कुमारी, वर्ग 8 में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण दीपक कुमार एवं प्राची कुमारी अव्वल अंक से उत्तीर्ण हुये है। विद्यालय में सभी वर्ग के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान लाने वाले छात्र छात्राओं को प्रगति पत्रक के साथ-साथ कॉपी, कलम देकर सम्मानित किया गया है। प्रधानाध्यापक निर्मल कुमार मंडल ने कहा कि छात्र-छात्राओं के मनोबल को बढ़ाने के लिए विद्यालय परिवार की ओर से समय-समय पर छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाता है। इस तरह का आयोजन करने से छात्र-छात्राओं का मनोबल ऊंचा होता है।प्रधानाध्यापक निर्मल कुमार मंडल ने कहा कि कक्षा एक एवं कक्षा 6 में नामांकन की करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दिया गया है। वर्ग 1 तथा 6 में नामांकन प्रारंभ हो गया है। वर्ग 8 में उत्तीर्ण किए गए छात्र-छात्राओं को परित्याग प्रमाण पत्र भी देना प्रारंभ कर दिया गया है। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक मिथिलेश कुमार, मनोज कुमार राय, आनंद यादव, ओमप्रकाश प्रजापति, शिक्षा सेवक अवधेश कुमार उपस्थित थे।

Previous post अवैध मिट्टी लोड ट्रैक्टर जब्त, पुलिस कर रही कार्रवाई
Next post 10+2 उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बैंदा के प्रधानाध्यापक ने विधायक से इंटरमिडिएट में सीट बढ़ाने की मांग किया
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial