April 5, 2026

एक दर्जन मोबाइल चोरो को मोबाइल फोन सहित किया गिरफ्तार ।

Read Time:2 Minute, 14 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कटिहार रेल मंडल अंतर्गत आरपीएफ कमांडेंट के निर्देश पर आरपीएफ ईस्ट पोस्ट कमांडर राकेश कुमार के कुशल मार्गदर्शन में रात्रि में स्पेशल ड्राइव चलाया गया। मिली जानकारी के अनुसार बीते 22 जून से 28 जून तक रेलवे सुरक्षा बल के सीपीडीएस टीम के प्रभारी सैयद एहसान अली द्वारा अपनी टीम के साथ सघन साप्ताहिक अभियान में आरपीएफ की सीपीडीएस टीम ने लगभग एक दर्जन मोबाइल चोरो को चोरी के मोबाइल फोन , ब्लेड, साइसर्स आदि सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है। आरपीएफ की टीम ने सभी को अलग अलग घटना में अलग अलग दिन कटिहार स्टेशन से गिरफ्तार किया है।वही बुधवार को भी कटिहार स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 8 के उतरी छोर से कटिहार जिला निवासी तीन लोगो को चोरी के मोबाइल फोन, ब्लेड आदि के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिसमे मो शारूख हुसैन, सुमित दास और सुभाष कुमार राय है। जिन्हे आरपीएफ की विशेष टीम सीपीडीएस ने गिरफ्तार करते हुए अग्रिम कार्रवाई के लिए रेल पुलिस को सुपुर्द कर दिया। बाद में सभी के विरूद्ध रेल थाना में अलग अलग मामला दर्ज करते हुए पकड़े हुए लोगो को रेल पुलिस द्वारा न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।इस मौके पर आरपीएफ के इनपेक्टर राकेश कुमार, सीपीडीएस प्रभारी सैयद एहसान अली,रेल थाना अध्यक्ष मो इमरान आलम के साथ आरपीएफ के मनोज सिंह, रोजित यादव आदि मौजूद थे।

Previous post अज्ञात बदमाश के द्वारा पिस्टल की नोक पर 57 हजार छिन कर फरार।
Next post अग्नि पीडि़तों के बीच राहत सामग्री का किया वितरण ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial