April 6, 2026

बंदेवार गांव में नौजवान कमेटी की ओर से दावत-ए-इफ्तार का भव्य आयोजन।

Read Time:2 Minute, 32 Second

(डेस्क|हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड स्थित ढेरुआ पंचायत के बंदेवार गांव में शुक्रवार की शाम माहे रमजान के मुबारक अवसर पर नौजवान कमेटी की ओर से दावत-ए-इफ्तार पार्टी का भव्य आयोजन किया गया। इस पावन मौके पर रोजेदारों के लिए इफ्तार की विशेष व्यवस्था की गई, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने एक साथ बैठकर रोजा खोला और देश में अमन-चैन व तरक्की की दुआ मांगी। कार्यक्रम के दौरान आपसी भाईचारे और सौहार्द का खूबसूरत नजारा देखने को मिला। आयोजन समिति की ओर से मुख्य रूप से मो अहमद राजा उर्फ टुन्ना, मो सलाम, मो नसर अहमद, तनवीर आलम, मो मंजर, मो इमरान, मो आफताब आलम, मो पप्पू आलम, मो नाजिम, मो मुर्शीद अन्य सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई। सभी ने मिलकर मेहमानों का गर्मजोशी से स्वागत किया और बेहतर इंतजाम सुनिश्चित किया। आयोजकों ने कहा कि रमजान का पवित्र महीना आपसी भाईचारे, अमन और मोहब्बत का पैगाम देता है। इफ्तार पार्टी जैसे आयोजन समाज में एकता और सौहार्द की भावना को मजबूत करते हैं। रोजेदारों के साथ बैठकर इफ्तार करना न सिर्फ सवाब का काम है, बल्कि इससे आपसी दूरियां भी कम होती हैं और सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से सभी वर्गों के लोग एक साथ आकर प्रेम और सद्भाव का संदेश देते हैं, जो आज के समय में बेहद जरूरी है। इस अवसर पर स्थानीय गणमान्य लोग, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में रोजेदार मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी और आपसी एकता बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम मुखिया रुस्तम अली व अन्य लोगों ने कहा कि ऐसे आयोजन से समाज में एकता और सौहार्द का संदेश मिलता है।

Previous post काटाकोश मे आग लगने से अनेक घर तबाह अग्नि पीडितो को राहत मुहैया कराने की तैयारी मे जूटा स्थानीय प्रशासन।
Next post हसनगंज में अकीदत के साथ अदा की गई अलविदा जुम्मा की नमाज
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial