April 6, 2026

हसनगंज नया टोला गांव में दावत-ए-इफ्तार पार्टी का भव्य आयोजन

Read Time:2 Minute, 6 Second

(डेस्क| हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड स्थित नया टोला गांव में माहे रमजान के मुबारक अवसर पर समाजसेवी मो. अशफाक की ओर से दावत-ए-इफ्तार पार्टी का भव्य आयोजन किया गया। इस पावन मौके पर रोजेदारों के लिए इफ्तार की विशेष व्यवस्था की गई, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने एक साथ बैठकर रोजा खोला और देश में अमन-चैन व तरक्की की दुआ मांगी।कार्यक्रम के दौरान आपसी भाईचारे और सौहार्द का खूबसूरत नजारा देखने को मिला। इस मौके पर मो. अशफाक ने कहा कि रमजान के इस मुबारक महीने में सभी लोगों ने मिलकर इफ्तार किया। ऐसे कार्यक्रम आपसी भाईचारे, अमन और मोहब्बत का पैगाम देते हैं। उन्होंने कहा कि इफ्तार पार्टी जैसे आयोजन समाज में एकता और सौहार्द की भावना को मजबूत करते हैं। रोजेदारों के साथ बैठकर इफ्तार करना न सिर्फ सवाब का काम है, बल्कि इससे आपसी दूरियां भी कम होती हैं और सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने आगे कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से सभी वर्गों के लोग एक साथ आकर प्रेम और सद्भाव का संदेश देते हैं, जो आज के समय में बेहद जरूरी है। इस अवसर पर स्थानीय गणमान्य लोग, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में रोजेदार मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी और आपसी एकता बनाए रखने का संकल्प लिया। इफ्तार में युवा समाजसेवी मो. सद्दाम हुसैन, मो. इस्लाम, मो. कमरूल, मो. शमीम सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Previous post कोरगामा गांव में प्रेम प्रसंग मामले में एक 30 वर्षीय महिला की निर्मम हत्या से क्षेत्र में सनसनी, ग्रामीणों ने गांव के ही युवक पर जताया हत्या की आशंका।
Next post प्राथमिक विद्यालय सिकटिया के शत प्रतिशत छात्र छात्राएं स्कूल ड्रेस में विधालय आते हैं
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial