October 6, 2026

भव्य कलश शोभायात्रा निकाल किया गया यज्ञ का श्रीगणेश ।

Read Time:1 Minute, 42 Second

प्राणपुर (मोहम्मद आरिफ)

प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के बरझलला पंचायत अंतर्गत मरोचा गांव के वार्ड संख्या आठ में अखण्ड हरिनाम संकीर्तन यज्ञ का आयोजन किया गया है । बुधवार को पांच सौ एक कन्याओं द्वरा भव्य कलश शोभायात्रा निकाल यज्ञ का शुभारंभ किया गया है । ग्रामीणों के सहयोग से सोलह प्रहर अखण्ड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया है, जिसको लेकर मरोचा गांव से पांच सौ एक कन्याओं के द्वारा बौद्धिक मंत्र उच्चारण कर भव्य कलश शोभायात्रा निकाला गया, जो पकड़िया डीह काली मंदिर तक भ्रमण किया गया । यज्ञ के आयोजन होने से गांव भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया है । चारों तरफ हरे राम हरे कृष्ण की गूंज से गुंजायमान हो रहा है । पूजा अर्चना को लेकर मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है । इस मौके पर यज्ञ कमिटी के अध्यक्ष सुमन कुमार ,कैलाश कुमार ,मुखिया रोशन राम , दीपक कुमार मंडल , दिनेश मंडल, मन्नी मंडल, फूलकुमार मंडल, रामायण मंडल, टुनटुन मंडल मनोहर कुमार, कौशल कुमार सहित अन्य ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा है ।

Previous post पंचायत समिति की बैठक में मिट्टी कटाव तथा आंगनबाड़ी केंद्र में अनियमितता पर उठा सवाल।
Next post छह कांडों में जप्त 298 लीटर विदेशी शराब को किया गया नष्ट
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial