April 6, 2026

चाकू मारकर अधेड़ को किया घायल किया, इलाज के दौरान मौत ।

Read Time:1 Minute, 57 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

मनिहरी प्रखंड क्षेत्र के बौलिया पंचायत वार्ड संख्या आठ निवासी मो हमीद( 59) को बगल के ही मो सोनू ने चाकू मारकर घायलकर दिया।परिजनों ने गंभीर अवस्था मे जख्मी मो हमीद को अनुमंडल अस्पताल मनिहारी ईलाज के लीए ले गये।इलाज के दौरान ही जख्मी मो हमीद की मौत हो गयी।घटना के संबंध मे मृतक की पुत्रबधू अस्मीना खातून ने बताया कि घरेलू गैस कनेक्शन दिलाने के लिए मो सोनू लिया था। लेकिन लम्बा समय बीत जाने के बाद भी सोनू गैस कनेक्शन नहीं दिला पाया।जब सोनू से दिये गये रुपये मांगी गयी तो वह उलझ गया। इस बीच अपनी बहु बेटियों के साथ सोनू द्वारा गालीगलौज करता देख मो हमीद समझाने गया तो मो सोनू अपने पास रखे चाकू से सीने पर वार कर घायल कर दिया।परिजनों ने गंभीर रुप से घायल मो हमीद को अनुमंडल अस्पताल ईलाज हेतु ले गये, जहां डा० खुर्शीद आलम ने घायल को बचाने की हरसंभव प्रयास किया ,लेकिन ईलाज के दौरे ही जख्मी की मौत हो गयी।मौके पर गस्ती के लिए निकली पुलिस दल पहुंच चुकी थी। मनिहारी थानाध्यक्ष रामविलास सिंह,एस आई रंजय सिंह, गौतम सिंह अस्पताल पहुंचकर अग्रतर कार्रवाई में जुट गये हैं। खबर लिखे जाने तक एस आई रंजन सिंह दल-बल के साथ आरोपी की धरपकड़ के लिए निकल चुके थे।

Previous post कटावरोधी कार्य की प्रगति व गुणवत्ता का मुख्य अभियंता ने लिया जायजा।
Next post ए.पी.सी.आर कटिहार इकाई का कंसल्टिंग बैठक हुई आयोजित ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial