April 6, 2026

तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार दंपति को मारी ठोकर,दोनो गंभीर, रेफरबाइक घिसटते हुए 5 किमी तक ले गए चालक, मौके से हुए फरार

Read Time:2 Minute, 25 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला थाना क्षेत्र के स्टेट हाईवे 77 सड़क पर प्रखंड मुख्यालय के समीप रविवार की शाम तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार दंपति को ठोकर मार दी। हादसे के बाद पिकअप चालक बाइक को घिसटते हुए करीब पांच किलोमीटर तक ले गया और बाद में पुलिस वाहन को देखकर पिकअप छोड़कर फरार हो गया।मिली जानकारी के अनुसार बल्थी महेशपुर निवासी खगेश मंडल (35) अपनी पत्नी अनिता देवी (30) के साथ खेत से काम कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बल्थी महेशपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों पति-पत्नी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।बताया जाता है कि हादसे के बाद भी चालक ने वाहन नहीं रोका और बाइक को घिसटते हुए शहीद चौक होते हुए करीब पांच किलोमीटर दूर एनएच-31 स्थित विषहरी स्थान तक ले गया। वहां पुलिस वाहन को देखकर चालक पिकअप छोड़कर मौके से फरार हो गया।घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए कुरसेला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।इधर बाजार क्षेत्र में पिकअप द्वारा बाइक को घिसटते हुए ले जाते देख लोग हैरान रह गए और सड़क पर काफी भीड़ जमा हो गई। घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।पुलिस ने पिकअप वाहन को जब्त कर थाना ले आई है तथा फरार चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Previous post देवीपुर चौक के पास भीषण सड़क हादसा : वृद्ध की मौत, चालक सहित छह घायलपिकअप की टक्कर से पलटा टेंपू
Next post फसल रौंदने के आरोप में पगला यादव गिरफ्तार, शराब के नशे में हंगामा करने पर पूर्व उप मुख्य पार्षद भी भेजे गए जेल
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial