April 6, 2026

आम लोगों की हत्याओं के बीच बोले उपराज्यपाल मनोज सिन्हा , कश्मीर में 2 साल बाद नहीं दिखेगा आतंकवाद ।

Read Time:1 Minute, 6 Second

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि 2 साल बाद जम्मू कश्मीर में आतंकवाद नहीं दिखेगा । भारत सरकार इस दिशा में काम कर रही है। उनका बयान ऐसे समय आया है जब पिछले दिनों आतंकियों ने कई आम लोगों की हत्या की है ।बुधवार को ईईपीसी इंडिया नॉर्दन रीजन एक्सपोर्ट के पुरस्कार समारोह को संबोधित करते हुए सिन्हा ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में कानून व्यवस्था बहुत बदल गई है। उन्होंने कहा कई लोग कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर बेहद चिंतित है। मैं आपको बताना चाहता हूं की स्थिति बहुत बदल गई है, कुछ तत्व कोशिश कर रहे हैं लेकिन मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि अगले दो साल बाद जम्मू कश्मीर में आतंकवाद नहीं दिखेगा ।

Previous post शिर्डी में साईं बाबा के मंदिर के लिए ऑफलाइन पास देने की व्यवस्था की गई
Next post शराब पर नए आदेश आने के बाद लोगों में हड़कंप
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial