October 6, 2026

4 लाख के ग्रुप लोन की राशि हड़पने का आरोप, पीड़ित महिलाओं ने मांगा न्याय।

Read Time:1 Minute, 14 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

कटिहार जिले के मनिहारी प्रखंड के दिलारपुर सीज नंबर 08 की गीता देवी और अन्य महिलाओं ने थाना में आवेदन देकर रोहित मालाकार पर 4 लाख रुपये के ग्रुप लोन की राशि हड़पने का गंभीर आरोप लगाया है। गीता देवी के अनुसार, रोहित ने वादा किया था कि वह खुद कर्ज चुकाएगा और महिलाओं को आंशिक लाभ देगा। लेकिन उसकी पत्नी रंजू देवी की संदिग्ध मौत के बाद, बैंक एजेंटों ने वसूली शुरू की, जिससे पूरा मामला सामने आया।महिलाओं ने आरोप लगाया कि रोहित ने लोन की रकम अपनी बेटी की शादी में खर्च कर दी। साथ ही, रंजू देवी की हत्या का शक भी जताया। बैंक एजेंटों के दबाव से महिलाएं मानसिक और आर्थिक संकट में हैं। मनिहारी पुलिस ने आवेदन की पुष्टि करते हुए जांच शुरू कर दी है।

Previous post भूमि सुधार उपसमाहर्ता ने लंबित भूमि नामांतरण का निष्पादन द्रुतगति से करने का दिया निर्देश।
Next post चार फरार वारंटी अभियुक्त के घर पर पुलिस ने चशपाया इश्तिहार।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial