आपसी सहमति के बाद फुटबॉल खेल स्टेडियम का निर्माण कार्य हुआ प्रारंभ।
अशोक यादव (डडंखोरा)
डडंखोरा प्रखंड अंतर्गत हरि सुंदर मध्य विद्यालय डुमरिया के खेल मैदान में भवन निर्माण विभाग द्वारा फुटबॉल खेल स्टेडियम के निर्माण की स्वीकृति 2021 में दी गई लेकिन कुछ ग्रामीणों के खेल मैदान की भूमि एवं गांव के लोगों के लिए सड़क निर्माण आदि से संबंधित आरोप को लेकर कार्य बाधित रहा। कार्य को पुनःचालू करने को लेकर प्रशासनिक पहल की शुरुआत की गई। जिसमें प्रशासन ,ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से सहमति हुई और विवाद समाप्त करते हुए काम को चालू कराया गया। राजस्व अधिकारी चंदन कुमार प्रभारी थानाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह तथा पुलिस बलों के साथ निर्माणस्थल पर पहुंचकर स्थानीय ग्रामीणों का पक्ष को सुनकर और समझा-बुझाकर आपसी सहमति के साथ बाधित निर्माण कार्य को फिर से शुरु करवाया। अंचल पदाधिकारी ने बताया कि भू-विवाद के कारण स्टेडियम निर्माण कार्य बाधित था।मामले को लेकर कुछ दिन पहले अंचल अमीन से मापी कराकर बिहार सरकार की भूमि चिह्नित कर दिया गया था।लेकिन निर्माण एजेंसी जब काम शुरु करने आई तो पुनः ग्रामीणों ने कार्य को रोक दिया।एजेंसी ने मामले को लेकर जिला पदाधिकारी को सूचना दी।जिला पदाधिकारी के निर्देश पर पुलिस प्रशासन के साथ निर्माणस्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों का पक्ष सुना और समझा-बुझाकर सहमति के आधार पर कार्य प्रारंभ के लिए भूमि चिह्नित कर दिया गया।उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य में अब कोई गतिरोध नहीं रहा है।मौके पर एसआई रंजीत कुमार,एएसआई सत्येन्द्र रविदास,भवन निर्माण निगम के कनीय अभियंता मो.शाहंशाह आलम,प्रभारी अंचल निरीक्षक मो.एहसान अली,संवेदक ओम साई कंस्ट्रक्शन के कर्मी सहित दर्जनों स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।
More Stories
10+2 आर.एन.डी.भी. उच्च विद्यालय में विद्यालय प्रबंध समिति का पुनर्गठन किया गया-स्थानीय विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी प्रबंध समिति के पदेन अध्यक्ष
प्रवीण कुमार,कदवा (कटिहार)। प्रखंड के सनौली स्थित 10+2 आर.एन.डी.भी. उच्च विद्यालय में विद्यालय प्रबंध समिति का पुनर्गठन किया गया। बैठक...
आनंदी मध्य विद्यालय कदवा में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष बैठक आयोजित -6 अप्रैल से विद्यालय का संचालन 6:30 से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित किया जाएगा : शोभा देवी
प्रवीण कुमार, कदवा (कटिहार) आनंदी मध्य विद्यालय कदवा में प्रधानाध्यापिका शोभा देवी ने विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ विशेष बैठक...
विभिन्न मांगों को लेकर नागरिक संघर्ष समिति का मनिहारी अनुमंडल कार्यालय पर धरना
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी में विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर नागरिक संघर्ष समिति ने शनिवार को अनुमंडल कार्यालय के समक्ष...
नाव परिचालन बंद होने से यात्री बेहाल, परवाना मिलने के बाद ही होगी सेवा बहाल
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी गंगाघाट पर नाव परिचालन बंद रहने से पार उतरने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का...
माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय पथरवार में सम्मान समारोह आयोजित
(प्रवीण कुमार|कटिहार) माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय पथरवार में शनिवार को प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित...
12 लीटर देसी महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 12 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक शराब तस्कर को...
