चोरी कर अज्ञात चोरों ने दुकान को किया आग के हवाले ।
मोहम्मद आरिफ (प्राणपुर)
प्राणपुर थाना क्षेत्र के बुद्धनगर काली मंदिर के समीप राजकुमार मंडल नामक व्यक्ति के राशन दुकान में नगद बीस हजार रुपये ,एक मोबाइल के साथ साथ कुछ सामान चोरी कर अज्ञात चोरों ने दुकान को आग के हवाले कर दिया । जिसमें राशन दुकान में रखे सभी सामान जलकर राख हो गया । घटना रविवार के अहले सुबह करीब तीन – चार बजे की बताई जा रही है । अहले सुबह दुकान में आग लग जाने की सूचना पर दुकानदार व ग्रामीणों ने पंहुचकर आग बुझाने का प्रयास करने लगा । किसी तरह ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया । तब तक राशन दुकान का सभी सामान जलकर राख हो गया था । दुकानदार राजकुमार ने बताया कि पैसे रखने वाले गल्ला में देखा तो नगद पैसा और मोबाइल गायब था । तब उन्हें पता चला कि उसके दुकान में चोरी कर आग लगा दिया गया है । दुकानदार के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है । परिजनों ने बताया कि इसी दुकान से उनका घर परिवार का भरण पोषण होता था । अब बच्चों की पढ़ाई – लिखाई और भरण पोषण कैसे होगा । महाजन का पैसा कैसे चुकता करेंगे । परिजनों में गमों का पहाड़ टूट पड़ा है । घटना की सूचना पर प्राणपुर थानाध्यक्ष अमजद अली घटना स्थल पर पहुंचकर अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामले दर्ज करते हुए मामले की जांच में जुट गई है ।
More Stories
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: भाभी से रेप के आरोप में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना की पुलिस ने रेप के आरोप में फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई नशे में धराए 6 शराबी गिरफ्तार, आजमपुर गोला से 12.775 लीटर विदेशी शराब जब्त
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने शराबबंदी कानून के उल्लंघन में बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम लेलहा चौक नवाबगंज...
चार वर्षों की सफल सेवा के बाद जीविका BPM ब्रजेश कुमार को भावभीनी विदाई
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जीविका मनिहारी के प्रखंड परियोजना प्रबंधक (बीपीएम) श्री ब्रजेश कुमार के बांका जिले के अमरपुर प्रखंड...
गुप्त सूचना पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शराब के साथ युवक गिरफ्तार, फरार अभियुक्त भी दबोचा
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर विशेष छापेमारी अभियान चलाकर दो अलग-अलग मामलों...
भूमि विवाद में हसुआ के वार से युवक गंभीर घायल, दो गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) अमदाबादनगर पंचायत क्षेत्र के पासवान टोला गांव में रविवार रात करीब नौ बजे भूमि विवाद को...
किशनगंज हाई स्पीड कॉरिडोर (एक्सप्रेसवे) सीमांचल के विकास का नया अध्याय लिखेगा : विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी
कटिहार सहित सीमांचल क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, आधुनिक सड़क संपर्क, औद्योगिक प्रगति एवं आर्थिक समृद्धि की दिशा में एक ऐतिहासिक...
