April 5, 2026

अजीबोगरीब थेरेपी 50 थप्पड़ मारकर आता है चेहरे में निखार एवं रौनक ।

Read Time:1 Minute, 52 Second

दुनिया में एक बहुत ही अजीबोगरीब थेरेपी प्रचलित है। इसमें थप्पड़ मारकर लोगों की सुंदरता बढ़ाई जाती है। इसे स्लैप थेरेपी के नाम से जाना जाता है और साउथ कोरिया में बहुत ही ज्यादा मशहूर है। स्लैप थेरेपी का इस्तेमाल साउथ कोरिया के महिलाएं सैकड़ों सालों से करती आ रही है। इसमें महिलाएं अपनी सुंदरता बढ़ाने के लिए अपने गालों में हर रोज 50 थप्पड़ खाती है। इस थेरेपी से त्वचा में निखार आता है। इससे महिलाएं पहले से ज्यादा सुंदर हो जाती है। हालांकि स्लैप थेरेपी का मतलब यह नहीं है कि किसी को तेज थप्पड़ मारा जाए ।इसमें बहुत आराम आराम से और हल्के हाथों से गालों पर थप्पड़ लगाया जाता है । इस थेरेपी का इस्तेमाल महिलाएं स्वयं अपने हाथों से कर सकती है, यह समझ लीजिए कि आपको अपने हाथों से अपने गाल पर तेज थपथपाना है। साउथ कोरिया में लोग मानते हैं कि इस थेरेपी के जरिए जब गालों पर हल्के थप्पड़ लगाए जाते हैं तो चेहरे के प्रत्येक हिस्से में ब्लड का फ्लो तेज हो जाता है इससे स्किन को साफ होने में मदद मिलती है। और चेहरे का ग्लो बढ़ने लगता है, कोरिया के लोगों का मानना है कि इसके सही तरीके से इस्तेमाल करने से त्वचा को लंबे समय तक जवां बनाए रखा जा सकता है। इस कारण इसे “एंटी एजिंग थेरेपी” भी कहा जाता है।

#slap therapy#south korea

Previous post कानपुर सिख विरोधी दंगा:- एसआईटी की जांच में 67 दगाइयां चिन्हित अब होगी गिरफ्तारी ।
Next post लड़की ने ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए दी आईडेंटी प्रूफ लड़के ने बनवा लिया निकाहनामा मामला पहुंचा हाईकोर्ट ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial