उत्तर प्रदेश चुनाव:- चाचा शिवपाल से मिलने घर पहुंचे अखिलेश यादव, बढ़ी सियासी हलचल ।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गुरुवार की शाम अचानक अपने चाचा शिवपाल यादव से मिलने उनके घर पहुंच गए । चाचा और भतीजे के लंबे अरसे के बाद उनके घर में यह मुलाकात हो रही है। इस मुलाकात की जानकारी से सियासी गलियारे में आते ही यूपी की राजनीति में हलचल तेज हो गई है । पिछले कई महीनों से चाचा और भतीजे के मन में एक दूसरे के प्रति नरमी और श्रद्धा भाव देखा जा रहा था। ऐसे में लंबे समय से यह कयास लगाए जा रहे थे कि यूपी विधानसभा चुनाव 2022 से पहले ही चाचा और भतीजे फिर से एक हो सकते हैं। शिवपाल सिंह यादव ने गुरुवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के नगर एवं जिला अध्यक्षों की बैठक बुलाई थी इस बैठक के बाद अखिलेश यादव शिवपाल से मिलने उनके आवास पहुंचे । काफी दिनों से दोनों दलों के एक होने की चर्चाएं चल रही थी। ऐसे में अखिलेश का शिवपाल के आवास जाना दोनों पार्टियों में एक होने के संकेत होता प्रतीत होता है ।
More Stories
10+2 आर.एन.डी.भी. उच्च विद्यालय में विद्यालय प्रबंध समिति का पुनर्गठन किया गया-स्थानीय विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी प्रबंध समिति के पदेन अध्यक्ष
प्रवीण कुमार,कदवा (कटिहार)। प्रखंड के सनौली स्थित 10+2 आर.एन.डी.भी. उच्च विद्यालय में विद्यालय प्रबंध समिति का पुनर्गठन किया गया। बैठक...
आनंदी मध्य विद्यालय कदवा में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष बैठक आयोजित -6 अप्रैल से विद्यालय का संचालन 6:30 से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित किया जाएगा : शोभा देवी
प्रवीण कुमार, कदवा (कटिहार) आनंदी मध्य विद्यालय कदवा में प्रधानाध्यापिका शोभा देवी ने विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ विशेष बैठक...
विभिन्न मांगों को लेकर नागरिक संघर्ष समिति का मनिहारी अनुमंडल कार्यालय पर धरना
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी में विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर नागरिक संघर्ष समिति ने शनिवार को अनुमंडल कार्यालय के समक्ष...
नाव परिचालन बंद होने से यात्री बेहाल, परवाना मिलने के बाद ही होगी सेवा बहाल
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी गंगाघाट पर नाव परिचालन बंद रहने से पार उतरने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का...
माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय पथरवार में सम्मान समारोह आयोजित
(प्रवीण कुमार|कटिहार) माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय पथरवार में शनिवार को प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित...
12 लीटर देसी महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 12 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक शराब तस्कर को...
