April 5, 2026

अलीगढ़ कॉलेज में घुसकर हमला करने वाला तेंदुआ को वन विभाग ने पकड़ा ।

Read Time:1 Minute, 11 Second

अलीगढ़ के छर्रा कस्बे में छात्र पर हमला करने वाले तेंदुए को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया है। बुधवार की सुबह निहाल सिंह इंटर कॉलेज में घुसे तेंदुए ने परीक्षा देने आए एक छात्र पर हमला बोल दिया था।यह खबर आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैलते ही दहशत का माहौल हो गया। लोग अपने घरों से निकलना बंद कर दिया । जानकारी अनुसार15 वर्षीय छात्र लकी राज जैसे ही कॉलेज पहुंचा तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसे इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती करवाया गया।तेंदुए को पकड़ने के लिए पूरे कस्बे में कई जगह जाल और आस पास तीन पिंजरे लगाए गए थे। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के उपरांत उसे नरोरा के गंगा किनारे जंगल में छोड़ दिया ।

#अलीगढ़ #तेंदुए

Previous post बेंगलुरु में एक अजीब मामला __ पत्नी ने धो डाले लैपटॉप और सेलफोन पति ने मांगा तलाक।
Next post एक दिन खुद की कहानी लिखूंगा ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial