April 5, 2026

अमित शाह ने संसद में बताया नागालैंड कांड को गलत पहचान का मामला ।

Read Time:1 Minute, 11 Second

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नागालैंड में मारे गए आम लोगों पर संसद में अपना बयान देते हुए इसे गलत पहचान का मामला बताया । अमित शाह ने कहा कि सेना को उग्रवादियों की आवाजाही की सूचना मिली थी । जिस पर सेना के 21 पैरा कमांडो के एक दस्ते ने 4 दिसंबर की शाम को संदिग्ध क्षेत्र में एंबुश लगाया था । एंबुश के दौरान एक वाहन को रुकने का इशारा किया गया, वो रुकने की बजाय वाहन को उस जगह से तेजी से निकलने लगा। इस आशंका पर वाहन में संदिग्ध विद्रोही जा रहे थे, गोली चलाई गई । जिससे वाहन में सवार 8 वक्तियों में छः की मौत हो गई । स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने हालातों को सामान्य बनाने की कोशिश की है। जिससे स्थिति तनावपूर्ण है लेकिन नियंत्रण में बनी हुई है ।

Previous post बहन के देवर ने घर में अकेले होने का उठाया फायदा लड़की के साथ किया रेप ।
Next post जिआरपी थाना द्वारा जब्त 38 लीटर शराब किया नष्ट।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial