July 20, 2026

फायरिंग को लेकर पुलिस अधीक्षक को दिया आवेदन ।

Read Time:55 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

जिला के बरारी थाना क्षेत्र के गुरु बाजार में बीते दिनों जाप नेता सरदार राजा सिंह के घर दहशत फैलाने के लिए दबंगों ने जमकर गोलीबारी किया। हालांकि इस गोलीबारी में कोई हताहत तो नहीं हुआ लेकिन दहशत अब भी बरकरार हैं। जाप नेता सरदार राजा सिंह ने इस मामले में पुलिस अधीक्षक से मिलकर आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई हैं। बताते चलें कि जाप नेता सरदार राजा सिंह के आवास पर गोलीबारी की घटना सीसीटीवी में भी रिकॉर्ड हो गई हैं। वही पुलिस भी गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी कर रही है।

Previous post मुखिया पुत्र की हत्या पर पीड़ित परिवार से मिले जाप सुप्रीमो ।
Next post फलका में अग्निपीड़ितों से मिले जाप सुप्रीमो ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial