April 19, 2026

बलिया– पत्नी को जुए में हारा, तीन तलाक़ देकर घर से भगाया।

Read Time:1 Minute, 5 Second

उत्तर प्रदेश के बलिया से एक बेहद शर्मनाक खबर सामने आई यहां एक पति ने अपनी पत्नी को जुए में दांव पर लगा कर हार गया। इसके बाद दो लाख रुपए न देने पर तीन तलाक़ देकर घर से निकाल दिया। पीड़िता अब न्याय पाने के लिए दर दर की ठोकरें खाने को मजबुर है। पीड़िता ने इस मामले में जिलाधिकारी को शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में पुलिस प्रशासन का कहना है कि डीएम कार्यालय से जानकारी मिली है। मौके पर टीम भेजकर जांच करवाई जा रही है। मामला मनियर थाना क्षेत्र के चोरकेणडा गांव का है। जहां के रहने वाले तस्मीन शेख ने नगर क्षेत्र की रहने वाली शाहीन अफरोज से वर्ष 1992 में निकाह किया था ।

#बलिया#युपी

Previous post बरेली में पुलिस का मानवीय चेहरा, मृत शख्स को कंधा देकर खुद करावाएं अंतिम संस्कार
Next post मधेपुरा में 51हजार घूस लेते अंचल कर्मचारी गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने की कार्रवाई ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial